Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Ludhiana News: नगर निगम में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर MLA के PA ने ठगे 1.70 लाख रुपए, FIR दर्ज

    Ludhiana News: नगर निगम में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर MLA के PA ने ठगे 1.70 लाख रुपए, FIR दर्ज

    Daily SamvadBy Daily Samvad8 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Ludhiana News: नगर निगम में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर MLA के PA ने ठगे 1.70 लाख रुपए, FIR दर्ज
    Fraud
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना के विधायकअशोक पराशर पप्पी के करीबी सहयोगी पर नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपी निखिल सभरवाल निवासी अजीत नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पर दो युवकों से नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 1.70 लाख रुपये ऐंठने का आरोप है।

    लुधियाना (Ludhiana) नगर निगम (Municipal Corporation) में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी की गई है। शिकायतकर्ता रामनदीप सिंह निवासी इस्लाम गंज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिविल अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में एडहॉक आधार पर कार्यरत है। अक्टूबर 2023 में वह स्थायी नौकरी की उम्मीद लेकर विधायक अशोक पराशर पप्पी के कार्यालय पहुंचा था।

    Nikhil Sabharwal
    Nikhil Sabharwal

    खुद को MLA को PA बताया

    उस समय विधायक कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान बाहर मौजूद निखिल सभरवाल ने खुद को विधायक का निजी सहायक (PA) बताते हुए उससे बातचीत शुरू की। रामनदीप के अनुसार आरोपी ने दावा किया कि उसकी नगर निगम अधिकारियों तक सीधी पहुंच है और वह उसे निगम में क्लर्क की नौकरी दिलवा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    आरोपी की बातों में आकर रामनदीप ने अपने दोस्त प्रभजोत सिंह निवासी जमालपुर अवाना को भी उससे मिलवाया। प्रभजोत सिंह सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में एडहॉक कर्मचारी है। दोनों युवकों का आरोप है कि आरोपी ने नौकरी लगवाने के बदले प्रत्येक से 1.10 लाख रुपये की मांग की।

    Ludhiana Nagar Nigam
    Ludhiana Nagar Nigam

    खाते में डाले पैसे

    शिकायत के मुताबिक रामनदीप ने 14 अक्टूबर 2023 को आरोपी के खाते में दो बार में 49-49 हजार रुपये UPI के जरिए ट्रांसफर किए। वहीं प्रभजोत सिंह से आरोपी ने पहले 2 हजार रुपये लिए। इसके बाद 25 मार्च 2024 को 20 हजार रुपये और फिर 22 जून 2024 को 50 हजार रुपये ले लिए।

    काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो दोनों ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस पर निखिल सभरवाल ने उन्हें नगर निगम में चयन होने का कथित नियुक्ति पत्र भेज दिया। हालांकि जब दोनों युवकों ने नगर निगम कार्यालय जाकर पत्र की जांच करवाई तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी।

    पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

    Ashok Parashar Pappi AAP MLA Ludhiana
    Ashok Parashar Pappi AAP MLA Ludhiana

    MLA बोले- मैंने खुद केस कराया

    वहीं विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि आरोपी उनके जानने वालों में से है और उनके घर के पास रहता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें आरोपी की कथित धोखाधड़ी की जानकारी मिली, उन्होंने स्वयं भी उसके खिलाफ शिकायत दी थी। विधायक ने स्पष्ट किया कि आरोपी की गतिविधियों से उनका कोई संबंध नहीं है।

    बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद को विधायक के विधानसभा कार्यालय का इंचार्ज बताया हुआ था। सोशल मीडिया पर उसने विधायक के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट कर रखी थीं, जिनमें जन्मदिन समारोह की तस्वीरें भी शामिल हैं।



















    Related posts:

    1. Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का सख्त एक्शन, डिफाल्टर कालोनाइजरों पर दर्ज होगी FIR, जब्त होगी संपत्ति
    2. Jalandhar News: जालंधर के Sarvodya Hospital फ्राड केस में SIT की रिपोर्ट का इंतज़ार, 9 मई को होगी अगली सुनवाई
    3. Punjab News: लाडोवाल टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, 10-15 युवक बेसबॉल बैट और हॉकी लेकर पहुंचे, जमकर हंगामा
    4. Jalandhar News: जालंधर पहुंची ‘शुक्राना यात्रा’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों का धन्यवाद किया
    AAP Ashok Parashar Pappi Fake Appointment Letter Fraud Case Job Fraud Ludhiana News Nagar Nigam Nikhil Sabharwal Punjab News Punjab police अशोक पराशर पप्पी आम आदमी पार्टी धोखाधड़ी नगर निगम निकिल सभरवाल नौकरी ठगी पंजाब पुलिस पंजाब समाचार फर्जी नियुक्ति पत्र लुधियाना
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: कोटकपूरा में बेअदबी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के समर्थन में भारी जनसमूह उमड़ा
    Next Article Jalandhar: जालंधर ब्लास्ट: “अगर पापा का फोन न आता तो शायद मैं जिंदा न होता”, हिरासत से छूटे युवक ने सुनाई BSF हेडक्वार्टर के बाहर की पूरी कहानी
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    America News: अमेरिका में झील में डूबने से पंजाबी युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

    8 May, 2026

    Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आया जोरदार उछाल, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    8 May, 2026

    Tamil Nadu: तमिलनाडु में सियासी भूचाल, 108 विधायक देंगे इस्तीफा! राज्यपाल के खिलाफ छिड़ी जंग

    8 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    राजनीति

    Tamil Nadu: तमिलनाडु में सियासी भूचाल, 108 विधायक देंगे इस्तीफा! राज्यपाल के खिलाफ छिड़ी जंग

    By Daily Samvad8 May, 20260

    Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

    Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी से मिली राहत, शुक्रवार से मौसम रहेगा शुष्क; तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

    Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

    Jalandhar: जालंधर ब्लास्ट: “अगर पापा का फोन न आता तो शायद मैं जिंदा न होता”, हिरासत से छूटे युवक ने सुनाई BSF हेडक्वार्टर के बाहर की पूरी कहानी

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.