Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - देश - Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, अमित शाह ने की घोषणा, कल होगा शपथ ग्रहण

    Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, अमित शाह ने की घोषणा, कल होगा शपथ ग्रहण

    Daily SamvadBy Daily Samvad8 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, अमित शाह ने की घोषणा, कल होगा शपथ ग्रहण
    Suvendu Adhikari west Bengal
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, कोलकाता। Suvendu Adhikari West Bengal News CM: पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री मिल गया है। सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि राज्य में अब भाजपा की सरकार बनेगी और सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    यह फैसला पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के कुछ दिन बाद लिया गया। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित हुए थे, जिनमें भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया। 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया, जबकि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन का अंत हो गया।

    Bihar Election 2025
    PM Narendra Modi and Amit Shah

    ममता बनर्जी को हराया

    सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) की जीत इस चुनाव की सबसे चर्चित घटनाओं में रही। उन्होंने भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था, जिसका फायदा पार्टी को चुनाव में मिला।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    भाजपा विधायक दल की बैठक में अमित शाह ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं।” बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने उनके नाम का समर्थन किया। सुवेंदु कल 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।

    Amit Shah
    Amit Shah

    NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे

    शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही अब राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। भाजपा ने बंगाल में विकास, उद्योग और रोजगार को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया है।



















    Related posts:

    1. West Bengal News: विधायक के PA की गोलीमार कर हत्या, इलाके में फैली दहशत
    2. Holiday News: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, जानिए कितने दिनों तक रहेंगे बंद
    3. Bihar: बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार, CM सम्राट ने गृह विभाग अपने पास रखा, नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य विभाग
    4. Haryana News: शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए तैयार किया नया रोडमैप
    Amit Shah Bengal Politics Bhawanipur Seat BJP Government BJP Legislature Meeting BJP Victory Bengal Mamata Banerjee Suvendu Adhikari West Bengal CM West Bengal Election 2026 अमित शाह पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री बंगाल राजनीति भवानीपुर सीट भाजपा जीत भाजपा विधायक दल भाजपा सरकार ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleInnocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन
    Next Article Punjab News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार को किया सस्पैंड, जाने वजह
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार को किया सस्पैंड, जाने वजह

    8 May, 2026

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन

    8 May, 2026

    4 Idiots: राजकुमार हिरानी फिर लाएंगे ‘इडियट्स’ की दुनिया, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म; इस हीरो की हो सकती एंट्री

    8 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    एजुकेशन

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन

    By Muskaan Dogra8 May, 20260

    4 Idiots: राजकुमार हिरानी फिर लाएंगे ‘इडियट्स’ की दुनिया, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म; इस हीरो की हो सकती एंट्री

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन

    Punjab News: पंजाब में फर्जी बिलिंग के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, लुधियाना स्थित फर्म का डायरेक्टर गिरफ्तार

    Punjab News: मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत 5000 से अधिक दिल के मरीजों की बचाई गई जान

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.