डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ को जान से मारने की धमकी आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को जान से मारने की धमकी आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
ईमेल से आई धमकी
बताया जा रहा है कि यह धमकी एक ईमेल से आई हैं। ईमेल में भगवंत मान और सुनील जाखड़ को सिखों का दुश्मन बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि CM ऑफिस को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर बेअंत (पंजाब के पूर्व CM) की तरह उड़ाएंगे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके साथ ही पंजाब व दिल्ली में भाजपा के ऑफिस में रात 9 बजकर 11 मिनट पर धमाके होंगे। पंजाब सरकार और प्रशासन को भेजे गए ईमेल में लिखा है- पंजाब CM ऑफिस और बीजेपी ऑफिस में बम धमाके होंगे। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। सिखों के दुश्मन भगवंत मान और सुनील जाखड़ दोनों को ठोकेंगे।










