Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन

    Punjab News: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra11 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन
    डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, गढ़शंकर। Punjab News: हल्का गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में आज पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी की अगुवाई में विकास कार्यों को और मजबूती मिली, जब उन्होंने गांव में बनने वाली नई सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांववासियों और क्षेत्र निवासियों ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी का स्वागत किया और गांव के विकास के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

    उद्घाटन मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी (Jai Krishan Singh) ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़कों, गलियों, पीने के पानी, सीवरेज, खेल मैदानों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार फंड जारी किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं गांवों में ही मिल सकें।

    सड़क लोगों के लिए काफी लाभदायक

    डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि गांव मोरांवाली में बनने वाली यह सड़क लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को कई समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में गांववासियों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    रौड़ी ने कहा कि वह हल्का गढ़शंकर के हर गांव के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

    जनकल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता

    डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता दे रही है और शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सरकार होने के नाते हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित किया जा रहा है।

    इस अवसर पर गांववासियों ने भी डिप्टी स्पीकर स. रौड़ी का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव में हो रहे विकास कार्यों से लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। इस मौके पर गांव के पंच, सरपंच, नंबरदार, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।



















    Related posts:

    1. Punjab News: मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत 5000 से अधिक दिल के मरीजों की बचाई गई जान
    2. Punjab News: दशकों बाद नहरी पानी आखिरी छोर के गांवों तक पहुंचा, सिंचित क्षेत्र में लगभग 200% तक की वृद्धि
    3. Punjab News: पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- सीएम भगवंत सिंह मान ने पीएम मोदी को दिया स्पष्ट संदेश
    4. Punjab News: शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
    Bhagwant Mann Breaking News Hindi News Latest News latest Punjab News Punjab Punjab Breaking News Punjab Hindi News Punjab News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDIPS News: डिप्स हरियाना भुंगा में खुला विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो, बच्चों की कल्पनाओं को मिलेंगे नए पंख
    Next Article Haryana News: सीएम नायब सैनी ने पिहोवा में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Haryana News: सीएम नायब सैनी ने पिहोवा में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया

    11 May, 2026

    DIPS News: डिप्स हरियाना भुंगा में खुला विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो, बच्चों की कल्पनाओं को मिलेंगे नए पंख

    11 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने पीएसईबी की कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोशन

    11 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    एजुकेशन

    DIPS News: डिप्स हरियाना भुंगा में खुला विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो, बच्चों की कल्पनाओं को मिलेंगे नए पंख

    By Mansi Jaiswal11 May, 20260

    St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने पीएसईबी की कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोशन

    Punjab News: शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

    Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ने भाजपा ज्वाइन किया, कही बड़ी बात

    Punjab News: पंजाब में चुनाव का ऐलान, इस दिन होंगी वोटिंग

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.