डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल और सभी स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में पीएसईबी (PSEB) दसवीं कक्षा के परिणामों में उच्च अंक प्राप्त कर समस्त ग्रुप का नाम रोशन किया।
जिसमें कुल 49 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, और विद्यार्थियों की लगन, मेहनत और जज्बे से स्कूल ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में: कशिश ने 81%, आयुष ने 75%, निखिल, सावरी ने 74%, शिल्पा, अमनदीप ने 73%, रिशा ने 72%, ललित, हरनूर और रमन ने 71% तथा अमन ने 70% अंक प्राप्त कर अपने ग्रुप और माता-पिता का नाम रोशन किया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि छात्रों और अध्यापकों द्वारा पूरे वर्ष की गई कड़ी मेहनत का फल परिणाम वाले दिन दिखाई देता है। इसी के साथ सभी छात्रों एवं अभिभावकों का मुँह मीठा करवाते हुए कहा की सेंट सोल्जर स्दैव छात्रों के विकास के लिए खड़ा है।









