Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - एजुकेशन - DIPS News: डिप्स हरियाना भुंगा में खुला विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो, बच्चों की कल्पनाओं को मिलेंगे नए पंख

    DIPS News: डिप्स हरियाना भुंगा में खुला विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो, बच्चों की कल्पनाओं को मिलेंगे नए पंख

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal11 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    DIPS News: डिप्स हरियाना भुंगा में खुला विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो, बच्चों की कल्पनाओं को मिलेंगे नए पंख
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: अक्षरों और किताबों की दुनिया से आगे बढ़कर, अब बच्चे रंगों की जुबां से अपनी कामयाबी की नई कहानी लिखेंगे। डिप्स हरियाना भुंगा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए अपने कैंपस में एक अत्याधुनिक और ‘वर्ल्ड क्लास’ आर्ट स्टूडियो की शुरुआत की है।

    इस भव्य स्टूडियो का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएओ रमनीक सिंह ने किया। इस दौरान उनके साथ सीईओ मोनिका मंडोत्रा, जीएम राजीव, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. रोमीला शर्मा, डायरेक्टर पीयूष जयसवाल और स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका सचदेवा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

    World-Class Art Studio Opens at DIPS Hariana Bhunga
    World-Class Art Studio Opens at DIPS Hariana Bhunga

    रंगों से निखरेगा बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास

    समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधन ने कहा कि यह आर्ट स्टूडियो केवल चार दीवारों का कमरा नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने वाला एक खुला आसमान है। वैज्ञानिक शोध भी यह साबित कर चुके हैं कि बच्चे रंगों के माध्यम से सबसे तेजी से सीखते हैं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    रंग हमारे दृष्टिकोण को जीवंत, ऊर्जावान और मजबूत बनाते हैं। डिप्स प्रबंधन का यह प्रयास बच्चों की छिपी हुई रचनात्मकता को बाहर लाना है, जहां हर बच्चा अपनी कला के दम पर एक वैश्विक पहचान बना सके।

    भावनाओं और जीवंत कला का अद्भुत संगम

    इस नवनिर्मित स्टूडियो की हर दीवार, हर कोना और वहां रखी हर मूर्ति अपने आप में एक अनूठी कहानी बयां कर रही थी। उद्घाटन के दौरान स्टूडियो में रचनात्मकता अपने चरम पर दिखी, जिसे देख वहां मौजूद कला सलाहकार संतोष शिरके, वाइस प्रिंसिपल नीतू हांडा और भारी संख्या में आए अभिभावक व गणमान्य नागरिक मंत्रमुग्ध हो गए। माता-पिता ने डिप्स प्रबंधन की इस अनूठी पहल का दिल से स्वागत किया और कहा कि यह स्टूडियो बच्चों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

    इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के एमडी तरविंदर सिंह और सीएओ जशन सिंह ने भी डिप्स हरियाना परिवार को इस नए विस्तार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में आए हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।



















    Related posts:

    1. DIPS News: डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रेम, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया मातृ दिवस
    2. DIPS News: डिप्स के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार परिणाम किए हासिल
    3. Punjab News: शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
    4. St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने पीएसईबी की कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोशन
    Dips DIPS Hariana Bhunga World-Class Art Studio कल्पनाओं डिप्स हरियाना भुंगा नए पंख विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSt Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने पीएसईबी की कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोशन
    Next Article Punjab News: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Haryana News: सीएम नायब सैनी ने पिहोवा में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया

    11 May, 2026

    Punjab News: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन

    11 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने पीएसईबी की कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोशन

    11 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    एजुकेशन

    DIPS News: डिप्स हरियाना भुंगा में खुला विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो, बच्चों की कल्पनाओं को मिलेंगे नए पंख

    By Mansi Jaiswal11 May, 20260

    St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने पीएसईबी की कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोशन

    Punjab News: शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

    Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ने भाजपा ज्वाइन किया, कही बड़ी बात

    Punjab News: पंजाब में चुनाव का ऐलान, इस दिन होंगी वोटिंग

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.