Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: दशकों बाद नहरी पानी आखिरी छोर के गांवों तक पहुंचा, सिंचित क्षेत्र में लगभग 200% तक की वृद्धि

    Punjab News: दशकों बाद नहरी पानी आखिरी छोर के गांवों तक पहुंचा, सिंचित क्षेत्र में लगभग 200% तक की वृद्धि

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra9 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: दशकों बाद नहरी पानी आखिरी छोर के गांवों तक पहुंचा, सिंचित क्षेत्र में लगभग 200% तक की वृद्धि
    दशकों बाद नहरी पानी आखिरी छोर के गांवों तक पहुंचा
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के सिंचाई ढांचे को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत रोपड़ नहरी नेटवर्क का पानी अब अंतिम छोर वाले गांवों तक भी पहुंच गया है। यह उन किसानों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो रहा है, जो लंबे समय से अनिश्चित भूजल पर निर्भर थे। नहरी नेटवर्क के पुनर्जीवन से अब खेतों तक नियमित पानी पहुंच रहा है, जिससे खेती को मज़बूती मिली है और किसानों में नई उम्मीद जगी है।

    पंजाब (Punjab) के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल (Barinder Kumar Goyal) ने बताया कि वर्ष 2025-26 में रोपड़ नहरी नेटवर्क के तहत सिंचित क्षेत्र 29,488 एकड़ से बढ़कर 85,447 एकड़ हो गया है। इसके साथ ही 3,882 एकड़ अतिरिक्त क्षेत्र को भी सिंचाई के दायरे में शामिल किया जा रहा है, जिससे कुल सिंचित क्षेत्र बढ़कर 89,329 एकड़ तक पहुंच जाएगा। इस 200% वृद्धि को पंजाब में सिंचाई सुधारों की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

    टिकाऊ जल प्रबंधन को प्राथमिकता

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के समय पंजाब में नहरी पानी का उपयोग केवल 26.5% था। राज्य में लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ती जल संकट की चुनौती को देखते हुए मान सरकार ने टिकाऊ जल प्रबंधन को प्राथमिकता दी। इसी सोच के तहत वर्षों से उपेक्षित पड़ी नहरों, डिस्ट्रिब्यूटरीज़ और खालों का बड़े पैमाने पर सफाई, मरम्मत और पुनर्जीवन का कार्य शुरू किया गया।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के अब स्पष्ट और सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत राज्य पहले ही अपने लक्ष्य का लगभग 78% कार्य पूरा कर चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य धान की बुवाई के मौसम में प्रत्येक किसान तक नहरी पानी पहुंचाना और भूजल पर निर्भरता को कम करना है।

    दशकों बाद नहरी पानी आखिरी छोर के गांवों तक पहुंचा
    दशकों बाद नहरी पानी आखिरी छोर के गांवों तक पहुंचा

    लुधियाना और मालेरकोटला क्षेत्र के गांव रुड़का, पंडोरी, जंगपुरा, ढट्ट, ढलेर कलां, नुथूहैड़ी, मनखेड़ी, सुल्तानपुर, बुढ्ढण, भदरावां, बड़ूंदी, राशिन, तुंगाहेड़ी, कंगनवाल सहित कई गांवों में लगभग 40 वर्षों बाद खेतों तक नहरी पानी पहुंचा है। दशकों तक सूखे पड़े खालों और बंद पड़ी सिंचाई प्रणालियों के दोबारा चालू होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें खेती के लिए महंगे ट्यूबवेल और बिजली पर पहले की तुलना में कम निर्भर रहना पड़ेगा।

    लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का पुनर्जीवन

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस परिवर्तन का एक प्रमुख कारण लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का पुनर्जीवन और विस्तार है। समलाह, पहाड़पुर, लाखेड़ और मिधवां जैसे गांवों में स्टोरेज टैंक और अन्य आवश्यक ढांचा तैयार किया गया है, जिससे पहले असिंचित रहे क्षेत्रों तक भी पानी पहुंचाया जा रहा है। श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में भी लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के माध्यम से अतिरिक्त 3,882 एकड़ भूमि को सिंचाई के दायरे में लाने का कार्य जारी है।

    उन्होंने बताया कि एक अन्य बड़ी उपलब्धि उन लिफ्ट सिंचाई प्रणालियों की बहाली है, जो एक दशक से अधिक समय से बंद पड़ी थीं। मान सरकार और किसानों के संयुक्त प्रयासों से पुरानी पाइपलाइन, पंप और कंट्रोल पैनल की मरम्मत एवं बदलाव किया गया है तथा पंप हाउसिज़ को दोबारा चालू किया गया है। किसानों ने भी खेत स्तर के ढांचे को आधुनिक बनाकर इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    सुधार की संभावना बढ़ी

    इन प्रयासों के परिणामस्वरूप रोपड़ ज़िले की नंगल तहसील में लगभग 1,539 एकड़ अतिरिक्त भूमि को सिंचाई के तहत लाया गया है। नहरी पानी के दीर्घकालिक लाभों को देखते हुए किसानों ने जल वितरण के बेहतर और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने में भी रुचि दिखाई है। इससे पानी की बचत के साथ-साथ फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में भी सुधार की संभावना बढ़ी है।

    Barinder Kumar Goyal
    Barinder Kumar Goyal

    इन पहलकदमियों का प्रभाव केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि यह पंजाब में टिकाऊ कृषि व्यवस्था की दिशा में एक मज़बूत कदम है। इससे भूजल पर निर्भरता कम होगी, कृषि उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अंतिम छोर तक नहरी पानी पहुंचाकर पंजाब सरकार न केवल सिंचाई ढांचे को पुनर्जीवित कर रही है बल्कि किसानों का विश्वास भी बहाल कर रही है।



















    Related posts:

    1. Punjab News: हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए मान सरकार का बड़ा कदम- डॉ. बलजीत कौर
    2. Punjab News: मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत 5000 से अधिक दिल के मरीजों की बचाई गई जान
    3. Punjab News: लाडोवाल टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, 10-15 युवक बेसबॉल बैट और हॉकी लेकर पहुंचे, जमकर हंगामा
    4. Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
    Barinder Kumar Goyal Bhagwant Mann Breaking News Hindi News Latest News latest Punjab News Punjab Punjab Breaking News Punjab Hindi News Punjab News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टरों ने CA संदीप कुमार को बनाया ‘टूल’, हुआ बड़ा खुलासा
    Next Article Punjab News: पंजाब में नशे की ओवरडोज से बॉक्सर की मौत, परिवार ने लगाया बड़ा आरोप
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- सीएम भगवंत सिंह मान ने पीएम मोदी को दिया स्पष्ट संदेश

    9 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में नशा तस्कर के घर रेड करने पहुंची पुलिस पर हमला, परिवार ने घेर कर पीटा

    9 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में नशे की ओवरडोज से बॉक्सर की मौत, परिवार ने लगाया बड़ा आरोप

    9 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में नशे की ओवरडोज से बॉक्सर की मौत, परिवार ने लगाया बड़ा आरोप

    By Muskaan Dogra9 May, 20260

    Punjab News: दशकों बाद नहरी पानी आखिरी छोर के गांवों तक पहुंचा, सिंचित क्षेत्र में लगभग 200% तक की वृद्धि

    Jalandhar News: सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टरों ने CA संदीप कुमार को बनाया ‘टूल’, हुआ बड़ा खुलासा

    Jalandhar News: स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी द्वारा माँ बगलामुखी मंदिर में उनके समूह परिवार द्वारा माँ की दिव्य प्रतिभा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता के साथ मनाया गया मदर्स डे

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.