डेली संवाद चंडीगढ़। Sanjeev Arora: पंजाब में ईडी (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कोर्ट ने संजीव अरोड़ा को ईडी की 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को गुरुग्राम की जिला कोर्ट ने ईडी की 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी। ईडी अब उनसे कथित अनियमितताओं, वित्तीय लेनदेन और फर्जी दस्तावेजों को लेकर पूछताछ करेगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बता दे कि 9 मई को ED ने मंत्री के चंडीगढ़ स्थित सरकारी घर, दिल्ली और गुरुग्राम के 5 ठिकानों पर रेड कर उन्हें गिरफ्तार किया था। संजीव अरोड़ा पर मोबाइल फोन और अन्य सामान की खरीद-फरोख्त में जीएसटी में हेराफेरी करने के आरोप हैं।










