Punjab News: पंजाब में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, गले पर मिले नाखूनों के निशान

Mansi Jaiswal
3 Min Read
Body of a woman found hanging in Ludhiana

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में संदिग्ध परिस्थितियों में एक दिव्यांग महिला की मौत (Dead) हो गई। उसका शव पंखें से लटकता मिला। महिला का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

उसके मायके पक्ष ने आज ससुराल पक्ष पर बेटी के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतारने के गंभीर आरोप लगाए है। महिला और उसका पति दोनों दिव्यांग है। मरने वाली महिला का नाम सुमन है। सुमन की शादी करीब 20 साल पहले रिंकू नाम के व्यक्ति से हुई है। दोनों के तीन बच्चे है।

Punjab News
Punjab News

20 साल पहले हुई शादी

सुमन के भाई मनीष कुमार ने कहा कि जवाहर नगर गली नंबर 13 में उसकी मौसी की बेटी की शादी 20 साल पहले हुई है। ससुराल पक्ष वालों ने रात 3 बजे फोन करके बताया कि सुमन का बीपी कम हो गया है।

इस कारण उसका शरीर ठंडा हो गया है। मनीष ने कहा कि यदि सुमन का बीपी कम हुआ होगा तो उसका पति रिंकू उसे किसी न किसी डॉक्टर के पास जरूर लेकर गया होगा। उन्हें पता चला है कि रात सुमन के बेटे ने फंदे लटकता अपनी मां की शव देख शोर मचाया है।

File photo of deceased Suman
File photo of deceased Suman

पहले भी पति ने किया था विवाद

मृतका के भाई ने बताया कि करीब 6 महीने पहले भी सुमन और उसके पति का घर पर काफी कलह हुआ था। उस समय भी सुमन का पति कह रहा था कि जिस बैंक में वह काम करता है वहां एक महिला काम करती है। वह उस महिला से शादी करना चाहता है। उस समय सभी रिश्तेदारों ने मामला हल करवाकर सुमन के पति रिंकू से माफी मंगवाई थी, जिसकी वीडियो भा रिकार्ड है।

शरीर पर नाखून के निशान

सुमन के भाई सन्नी ने कहा कि आज जब सुबह उन्होंने अपनी बहन सुमन का शव देखा तो वह हैरान रह गए। सुमन के गले पर काफी निशान है। उसके हाथों में नाखून लगे होने के भी निशान है।

उन्हें शक है कि सुमन का गला घोंटा गया है। इन्हीं कारणों के चलते वह सुमन का पोस्टमॉर्टम करवा रहे है। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। ससुराल पक्ष से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Punjab News: डॉ. जगदीप सिंह को पंजाबी यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर किया गया नियुक्त Punjab News: जिला परिषद के अधीन ग्रामीण डिस्पेंसरियों में काम कर रहे कर्मचारियों का थामा हाथ Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कानूनगो को किया रंगे हाथों काबू Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को किया रंगे हाथों गिरफ्तार Punjab News: मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी योजनाओं का बारीकी से निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर दिया ... Punjab News: ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों से विनम्रता से पेश आने पर पंजाब पुलिस के ट्रैफ़िक प... Haryana News: मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए आदेश Punjab News: सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेंगे Bus Stand Jalandhar News: नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना, भाजपा पार्षदों ने लगाया बड़ा आरोप Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां ने इंटर-स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप के दूस...