Punjab News: पंजाब में गर्लफ्रेंड के दोस्त युवक को मारी गोली, जाने पूरा मामल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के चंडीगढ़ (Chandigarh) में गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, मोहाली (Mohali) में गर्लफ्रेंड के नए दोस्त को उसके बॉयफ्रेंड ने गाेली मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया है। दोनों में पहले बहस हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इसके बाद आरोपी ने दो गोलियां (Firing) चलाई। घटना कल देर शाम फेज-4 के मदनपुर चौक के पास स्थित पार्क की है। करण शर्मा नाम के युवक ने सुभम नामक युवक पर गोली चला दी। घायल सुभम को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तू-तू मैं-मैं हुई

पुलिस के मुताबिक, देर रात सुभम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्क में बैठा था। इसी दौरान करण शर्मा वहां पहुंचा और लड़की से पूछा कि वह सुभम के साथ क्यों बैठी है। लड़की ने करण को स्पष्ट कर दिया कि अब उसका उससे कोई संबंध नहीं है और वह अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकती है।

इस दौरान सुभम ने भी करण को वहां से जाने को कहा। बात बढ़ने पर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। लड़की ने दोनों को शांत कराया और सुभम के साथ पार्क से बाहर चली गई।

युवक गंभीर घायल

जैसे ही सुभम और लड़की पार्क के गेट पर पहुंचे, करण ने पीछे से आकर सुभम पर दो गोलियां चला दी। एक गोली सुभम की गर्दन और कंधे के बीच लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। फायरिंग के बाद करण मौके से फरार हो गया।

घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सुभम को पहले फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गोली लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गई थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम पर है।

लड़की ने किया ब्रेकअप

घायल सुभम की गर्लफ्रेंड पहले करण शर्मा के साथ थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने करण से दोस्ती तोड़कर सुभम से संबंध बना लिए थे। इसी बात को लेकर करण और सुभम के बीच यह विवाद हुआ।पुलिस ने आरोपी करण शर्मा की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *