Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा हरजोत सिंह बैंस और KAP सिन्हा ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि की अर्पित

Daily Samvad
2 Min Read
Harjot Singh Bains and KAP Sinha on behalf of Punjab Government
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Punjab News: पंजाब सरकार की ओर से, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) और मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा (KAP Sinha) ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के पारिवारिक सदस्यों से मिलकर अपना दुख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

बैंस ने कहा कि मनमोहन सिंह ने देश की आर्थिक स्थिति को कठिन परिस्थितियों से निकालकर विकास के पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने देश में वित्तीय सुधारों और आर्थिक प्रगति का एक नया इतिहास रचा, जिसकी बदौलत देश की अर्थव्यवस्था विकास के मार्ग पर आगे बढ़ी।

Punjab Information and Public Relations and School Education Minister Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगी

कैबिनेट मंत्री ने कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत भावुक पल हैं। डॉ. मनमोहन सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि स्वयं में एक संस्था थे। उनकी विनम्रता, ईमानदारी, सादगी और विद्वता हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगी।”

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। बैंस ने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व मित्रों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *