Jalandhar News: जालंधर में इंस्पैक्टर और बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों पर 5 लाख वसूली का आरोप, MLA दफ्तर में हुआ खुलासा, बिल्डिंग सील

Daily Samvad
3 Min Read
जालंधर में इंस्पैक्टर और बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों पर 5 लाख वसूली का आरोप
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 01 Jan 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की एक इंस्पैक्टर और बिल्डिंग ब्रांच (Building Branch) के अफसरों पर 5 लाख रुपए वसूली का आरोप लगा है। इसका खुलासा विधायक (MLA) के दफ्तर में हुआ। खुलासा होने के बाद विधायक ने इंस्पैक्टर और निगम अफसरों की जमकर क्लास लगाई है और रिश्वत के पैसे को वापस करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के अफसरों ने एक कामर्शियल इमारत को करीब चार महीने पहले सील कर दी थी। इस इमारत की सील खुलवाने के लिए बिल्डिंग ब्रांच के कुछ अफसरों ने 5 लाख रुपए में सौदा किया। सौदा तय होने के बाद कुछ कागजी कार्रवाई की गई और फिर बिल्डिंग की सील खोल दी गई।

BRIBE
BRIBE

अफसरों के नाम पर 5 लाख रुपए की वसूली

सूत्र बता रहे हैं कि इंस्पैक्टर समेत बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के नाम पर 5 लाख रुपए की वसूली की गई। इस बात की चर्चा होने के बाद मामला विधायक के दफ्तर में पहुंचा। इसके बाद इसकी पड़ताल की गई तो मामला सामने आ गया। मामले का खुलासा होने के बाद विधायक ने इंस्पैक्टर समेत बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों की जमकर क्लास लगाई।

सूत्रों के मुताबिक विधायक ने साफ कहा है कि बिल्डिंग मालिक को सारा पैसा वापस किया जाए। यह सारा मामला खुलने के बाद रात 1 बजे उक्त कामर्शियल इमारत को बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने फिर से सील कर दिया। लेकिन इस दौरान एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने पूरी वीडियो बना कर स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी को शिकायत कर दी।

CCTV Camera
CCTV Camera

रिश्वत की मांग की CCTV फुटेज के बाद MLA सक्रिय

वहीं, सूत्रों के मुताबिक सील की गई बिल्डिंग मालिक के पास एक इंस्पैक्टर और कुछ अफसरों की वीडियो है, जिसमें इंस्पैक्टर द्वारा सील खोलने को लेकर पैसे की मांग की जा रही है। सारा मामला विधायक के संज्ञान में आया है। जिससे बिल्डिंग ब्रांच के कुछ अफसरों पर जल्द ही गाज गिर सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *