Punjab News: पंजाब में भयानक हादसा; गिरा लेंटर, मामले की जांच जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मोहाली (Mohali) में एयरपोर्ट रोड पर टी.डी.आई. सिटी सैक्टर-118 में एक निर्णाणाधीन शोरूम की दूसरी मंजिल का लैंटर गिर गया। लैंटर पर काम कर रहे 2 मजदूर दब गए, जबकि 2 मजदूरों ने बचने के लिए छलांग लगा दी। वह भी घायल हो गए। घटना शाम 4:30 बजे हुई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में शुरू हुआ इमीग्रेशन प्रोग्राम, PR के लिए इन्विटेशन मांगे गए

मलबे में मजदूरों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चूहड़माजरा निवासी जसविंदर सिंह (41) के रूप में हुई। घायल एयरोसिटी के रहने वाले उदय पासवान (42), कर्ण कुमार (30), कुलदीप पासपान (25) अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही

अतिरिक्त उपायुक्त विराज एस. तिड़के ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत एस.डी.एम. दमनदीप कौर और डी.एस.पी. खरड़-1 करण सिंह संधू की देखरेख में बचाव अभियान शुरू किया। ए.डी.सी. ने कहा कि लैंटर गिरने के कारणों का पता लगाने की उचित जांच की जाएगी।

डी.एस.पी. संधू ने कहा कि बचाव अभियान खत्म हो गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शोरूम की ग्राऊंड फ्लोर तैयार हो चुकी थी। पहली मंजिल का लैंटर डल चुका था, लेकिन पूरी तरह सूखा नहीं था।

died
died

मजदूरों ने लगाई छलांग

दूसरी मंजिल का लैंटर डालने के लिए शरंग का काम चल रहा था। शटरिंग गिरने से पहली मंजिल का लैंटर भी गिर गया और 4 मजदूर दब गए। निर्माणाधीन शोरूम में काम कर रहे 4 मजदूरों ने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।

लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और मजदूरों को निकालने की मशक्कत शुरू कर दी। वहां मौजूद जे.सी.बी. की मदद से तुरंत मलबे को हटाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। मलबे में दबे मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक की मौत हो गई अन्य 3 का उपचार जारी है।

सोहाना में इमारत गिरने से हुई थी दो की मौत

गांव सोहाना में हाल ही में 6 मंजिला इमारत गिरने से युवक और युवती की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने इमारत के 2 मालिकों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *