Punjab News: पंजाब में लगी भीषण आग, कई गोदाम जलकर राख

Daily Samvad
1 Min Read
Warehouses burnt in Chandigarh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 185 शब्द|📅 18 Jan 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) के धनास के पास सारंगपुर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग में आठ गोदाम जलकर राख हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सारंगपुर में कई मार्बल और टाइल की दुकानें भी इस आग की चपेट में आई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।

People present on the spot controlling the fire.
People present on the spot controlling the fire.

1 घंटे में आग पर काबू पाया

फर्नीचर मार्केट के गोदामों में आग लग गई जिसमें करीब 8 दुकानें जलीं है। दमकल विभाग को सुबह 6.55 बजे पहली सूचना मिली। आग बुझाने के लिए सेक्टर 11, 17, 38 और इंडस्ट्रियल एरिया से 6 गाड़ियां पहुंचीं।

उन्होंने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ। बाकी फर्नीचर और मार्बल की दुकानें सुरक्षित हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *