Punjab News: पंजाब में कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, पिस्तौल समेत कारतूस बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गैंगस्टर महफूज उर्फ ​​विशाल खान के रूप में हुई है। पुलिस (Police) ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी विशाल खान ने पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार समेत लॉजिस्टिक मुहैया कराने में काफी मदद की थी।

The weapon recovered from the accused.
The weapon recovered from the accused.

आरोपी को पुलिस ने एसएएस नगर के पास से गिरफ्तार किया है। जल्द ही उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि पता चल सके कि उक्त आरोपी हथियार कहां से लाता था और किन नंबरों से गोल्डी बराड़ से बात करता था।

Firing
Firing

IELTS सेंटर पर चलाई थी गोलियां

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब और एसएएस नगर पुलिस के संयुक्त अभियान में विशाल खान को गिरफ्तार किया गया है। विशाल ने पिछले साल सितंबर माह में डेरा बस्सी में एक आईलेट्स सेंटर पर गोलीबारी की थी। विशाल खान उक्त घटना का मास्टरमाइंड था और तब से फरार था।

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा- प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह ट्राइसिटी में अपराध करने की योजना बना रहा था। विशाल खान का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस सभी थानों से निकलवा रही है। आरोपी पर 10 के करीब मामले दर्ज हैं। 2023 से विशाल खान विदेश में बैठते गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर काम कर रहा है। उसने कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर उर्फ ​​जोगा (एचआर) से हथियारों की खेप एकत्र की।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *