Jalandhar News: जालंधर में Lovely प्रमोटर्स के MD और डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, 1.09 करोड़ की ठगी का आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के इनवेस्टर की शिकायत पर मोहाली (Mohali) की लवली प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Lovely Promoters & Builders Private Limited) के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर पिता-पुत्र एफआईआर दर्ज की गई है। पिता-पुत्र ने इनवेस्टर से 1.09 करोड़ रुपये की ठगी की है। इस संबंध में कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-6 में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के अनुसार मामले में 7 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद जालंधर (Jalandhar) सिटी पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर में दोषी पाए गए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह ग्रेवाल और डायरेक्टर सुरजीत सिंह ग्रेवाल निवासी फेज 3-बी, मोहाली के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 और 506 के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई

फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को दी शिकायत में प्रॉपर्टी कारोबारी उमेश पुरी ने बताया कि वह आगे प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहता था। इसके लिए वह मोहाली की लवली प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संपर्क में था।

मैनेजिंग डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह ग्रेवाल और डायरेक्टर पिता सुरजीत सिंह ग्रेवाल का ऑफिस एरोसिटी, एयरपोर्ट रोड, एसएएस नगर (मोहाली) में था। पीड़िता की मुलाकात जालंधर में दोनों आरोपियों से हुई थी।

मुनाफे का लालच दिया

गुरप्रीत और सुरजीत ने बनूड़-लांडरां रोड स्थित गांव नोगियारी में सो-रूम, औद्योगिक प्लाट और रिहायशी प्लाट का प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य जगहों पर विज्ञापन किया था। इन प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने के बाद अच्छी सेवाएं देने का आश्वासन भी दिया था।

शिकायत करने वाले पुरी ने बताया कि जब वह उनसे मिले थे तो उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे उक्त प्रोजेक्ट में निवेशकों को बेहतरीन बुनियादी ढांचा और उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इसमें इन्वेस्ट करने पर उन्हें भारी मुनाफा होगा। उन्हें उनकी बातों पर विश्वास हो गया और उक्त प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने के लिए तैयार हो गए।

आरोपियों को दिए 1.09 करोड़ रुपए

उमेश पुरी ने गुरप्रीत और सुरजीत की बातों में आकर 3 शोरूम और 1 रिहायशी प्लॉट खरीदने पर सहमति जताई थी। लवली प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड ने को कुल 1 करोड़ 9 लाख 25 हजार रुपए दिए थे। मगर ना तो उन्हें शोरूम दिए गए और ना ही प्लाट मिले।

जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस जल्द मामले में आरोपियों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। अगर उक्त आरोपी जांच में शामिल नहीं होते तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *