Fraud Travel Agent: पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब के इस नामी ट्रैवल एजेंट को किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप

Muskaan Dogra
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 15 Feb 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में बहुत सारे ऐसे ट्रैवल एजेंट (Travel Agent) है जो अवैध रूप से अपना धंधा कायम करने में लगे हुए है। बिना किसी लाइसेंस के उन्होंने दफ्तर खोले हुए है और वह लोगों से पैसे लेकर उनसे ठगी करते है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

ऐसे ट्रैवल एजेंटों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 मामले दर्ज

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अहमदगढ़ मंडी पंजाब के मलेरकोटला निवासी गुरिंदर उर्फ गुरी के रूप में हुई है जिसको पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में 13 मामले दर्ज हैं।

Fraud Travel Agent: पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब के इस नामी ट्रैवल एजेंट को किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-34ए में ईगल-1 एडवाइजर नाम से इमिग्रेशन कंपनी के संचालक गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी, रितु, आशीष बत्रा और अन्य ने मिलकर लोगों के साथ 1.78 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है, जिसकी शिकायत सारंगपुर निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी थी।

Fraud Travel Agent: पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब के इस नामी ट्रैवल एजेंट को किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप

आरोपी ने ईगल-1 एडवाइजर, जुबली ओवरसीज, चंडीगढ़ वीजा कंसलटेंट, द रेड स्टोन, इम्मी ग्रुप एंड कैंट्री सहित अन्य नामों से सेक्टर 34 में इमिग्रेशन कंपनियां चला रहा था। वह 2019 से विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहा था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *