UK Visa: यूके जाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने फ्रॉड से बचने के लिए जारी किया वॉट्सऐप नंबर, करें Save

Muskaan Dogra
2 Min Read
UK News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 28 Feb 2025

डेली संवाद, यूके। UK Visa: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले भी बढ़ते जा रहे है। ट्रैवल एजेंट द्वारा लोगों को ठगने का काम लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इसी को देखते हुए यूके (UK) की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ नाम से एक कैंपेन लॉन्च किया जिसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों को वीजा फ्रॉड और अवैध आव्रजन के कारण होने परेशानियों से बचाना है।

व्हाट्सएप सपोर्ट लाइन जारी

कैंपेन के तहत अंग्रेजी और पंजाबी में एक नई समर्पित व्हाट्सएप सपोर्ट लाइन जारी की गई है। +91-70652-51380 नंबर पर वीजा फ्रॉड के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही वीजा फ्रॉड की चेतावनी के संकेतों को भी उजागर किया जाएगा।

UK Visa: यूके जाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने फ्रॉड से बचने के लिए जारी किया वॉट्सऐप नंबर, करें Save

चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलीन रोवेट ने कहा, “पंजाब अपने मेहनती और महत्वाकांक्षी लोगों के लिए जाना जाता है जिन्होंने ब्रिटेन और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ये सपने सुरक्षित और कानूनी रूप से पूरे हों।

उन्होंने कहा कि हम लोगों से ‘वीजा धोखाधड़ी तों बचो’ का संदेश फैलाने और लोगों को धोखेबाज एजेंटों का शिकार होने से बचाने का आग्रह करते हैं। इसके साथ ही वीजा फ्रॉड करने वाले व्यक्ति के ब्रिटेन की यात्रा पर 10 साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *