Nagpur Violence: सरकार की सख्ती, DCP पर हमले के बाद 11 पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू घोषित; जाने पूरा मामला

Muskaan Dogra
2 Min Read
Nagpur Violence
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नागपुर। Nagpur Violence: औरंगजेब (Aurangzeb) की कब्र पर विवाद का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की रात को इस विवाद ने एक हिंसक रूप धारण कर लिया है। इस हिंसा की आग में नागपुर (Nagpur) को झुलसा कर रख दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

नागपुर में दो गुटों में हिंसक झड़प के चलते कई दुकानों, घरों और वाहनों में आगजनी की गई। इस दौरान नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जला दिया। VHP के मुताबिक, ये औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र थी।

Nagpur Violence: सरकार की सख्ती, DCP पर हमले के बाद 11 पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू घोषित; जाने पूरा मामला

महाल इलाके में हिंसा भड़की

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद देर शाम 7:30 बजे नागपुर के महाल इलाके में हिंसा भड़क गई। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी की। 11 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। जिसमें कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर शामिल हैं।

Nagpur Violence: सरकार की सख्ती, DCP पर हमले के बाद 11 पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू घोषित; जाने पूरा मामला

इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया गया। DCP निकेतन कदम कुल्हाड़ी के हमले से घायल हो गए। महाराष्ट्र के गृह मंत्री योगेश कदम ने मंगलवार को बताया कि 47 लोग हिरासत में हैं। 12 से 14 पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं, 2-3 नागरिक भी घायल हैं। हिंसा के कारणों की जांच की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *