Weather Update Punjab: पंजाब के कई जिलों में अलर्ट जारी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update Punjab: मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब (Punjab) में आज भी तूफान और बारिश (Rain) को लेकर अलर्ट (Alert) जारी किया गया है। पंजाब के कई जिलों में रविवार को बारिश भी देखने को मिली। रोपड़ में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, अमृतसर में 5.0 मिमी, लुधियाना में 1.0 मिमी, पठानकोट में 4.0 मिमी बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पंजाब (Punjab) में हुई बारिश के कारण औसत तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

कई जिलों में बादल छाए रहेंगे

रविवार को दिनभर कई जिलों में बादल छाए रहे। जिसके बाद अमृतसर में तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 32.3 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 36.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 32.2 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, नूरमहल (जालंधर) में 35.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार अगले कुछ दिनों में पंजाब के कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

5 मई को हिमाचल से सटे जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और मानसा में बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 8 मई तक कई जिलों में बारिश और तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख जिलों का मौसम

  • अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *