Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, निगम की टीम ने रुकवाया काम, जमकर हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में धर्म की आड़ में सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश को नगर निगम (Municipal Corporation) की टीम ने नाकाम कर दिया। इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों ने धक्कामुक्की भी की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने मामले को शांत करवाया। नगर निगम की टीम ने उक्त सरकारी जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के बस्ती पीरदाद रोड पर एमएस फार्म के पीछे ओल्ड ग्रीन एवेन्यू में नगर निगम की सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत मेयर वनीत धीर को मिली थी। मेयर वनीत धीर ने कमिश्नर गौतम जैन से कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी निर्माण तोड़ दिए और सरकारी जमीन पर नगर निगम का बोर्ड लगा दिया।

पुलिस ने शांत करवाया मामला

एमटीपी नरेश कुमार, एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पैक्टर अजय कुमार, राजू माही, महिंदर और कमल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। निगम टीम ने मौके पर काम बंद करवा दिया और हिदायत दी कि सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकते हैं। इस दौरान कब्जा करने वाले कुछ लोग हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस ने उन्हें शांत करवाया।

नगर निगम की टीम ने कब्जा करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके साथ ही उक्त जमीन पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। निगम अफसरों के मुताबिक करीब 100 मरले जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *