इनोसैंट हाट्र्स स्कूल को मिला ‘एक्सीलैंस इन स्पोट्र्स’ और ‘ईको फ्रैंडली स्कूल’ सम्मान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 11 Oct 2018

डेली संवाद, जालन्धर

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में विभिन्न वर्गों के 51 स्कूलों में से इनोसैंट हाट्र्स स्कूल को ‘एक्सीलैंस इन स्पोट्र्स’ व ‘ईको फ्रैंडली स्कूल’ के सम्मान से सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने यह सम्मान प्राप्त किया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आर.एस. बावा व यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, पंजाब यूनिवर्सिटी के डा. मनोज कुमार शर्मा ने धीरज बनाती को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें : CT इंस्टीट्यूट की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, यहां आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ

गत कई वर्षों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी इनोसैंट हाट्र्स स्कूल की चारों ब्रांचों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत का नारा देते हुए समाज के लिए भी इनोसैंट हाट्र्स पूरा योगदान दे रहा है। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आसपास के गांवों को गोद लेकर वहां हर प्रकार की जागरूकता फैला रहा है। आर्गैनिक कृषि को भी उत्साहित किया जा रहा है। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डा. अनूप बौरी ने डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती, सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को इस अवसर पर बधाई दी।

SEX RACKET की शिकाय़त करने पर महिला को मिली धमकी, धंधा करने वाली बोली – मैं तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *