MLA रिंकू का बड़ा आरोप- नगर निगम जालंधर का पूरा सिस्टम फेल, अफसर करप्ट औऱ बेलगाम, कौंसलर बेचारे एक ढक्कन के लिए तरस रहे हैं, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर सुनील ज्योति के बाद अब कांग्रेस के ही विधायक सुशील रिंकू ने शहर की चरमराई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है। विधायक सुशील रिंकू ने कहा है कि नगर निगम का सिस्टम पूरी तरह से फेल है। शहर में सफाई का बुरा हाल है। स्ट्रीट लाइट बंद है। कौंसलर असहाय हो गए हैं। कौसलर साथियों को निगम से एक ढकक्न नहीं मिल रहा है, कि वे खुले मैनहोल को ढक सकें। शहर में चारों तरफ गंदगी हैं। अफसरों में करप्शन बढ़ गया है। लोगों को सुविधाएं देने की बजाए उन्हें परेशान किया जा रहा है।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

विधायक सुशील रिंकू ने कहा है कि यह मेरी चेतावनी है कि मेरी गैर हाजिरी में  उनके हलके में लोगों का जो नुकसान पहुंचाया गया है, उससे अफसर बाज आ जाएं। उन्होंने कहा कि परेशान करने के लिए अफसर पहुंच जाते हैं, लेकिन कोई सुविधा नहीं देेते हैं। आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। जालंधर में कांग्रेस के मेयर जगदीश राजा हैं। 

सुशील रिंकू ने कहा कि महकमे के मंत्री नवजोत सिद्धू ग्राउंड की बजाए हवाहवाई बातें करते हैं। उन्हें जनता के हित वाली पालिसी बनाने की बजाए लोगों को परेशान करने में मजा आ रहा है। इसमें कुछ ब्यूरोक्रेट भी शामिल हैं। रिंकू ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार लोगों की हर दुख और तकलीफ में खड़ी है। कैप्टन के निर्देशानुसार वे गरीबों के साथ खड़े हैं, उनके साथ धक्केशाही नहीं होने देंगे।

आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। जालंधर में नगर निगम के मेयर भी कांग्रेसी जगदीश राजा हैं। जो विधायक राजिंदर बेरी के खास बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले शहर की चरमराई व्यवस्था को लेकर भाजपा के पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने मेयर जगदीश राजा को खरी-खोटी कही थी। आज कांग्रेस के ही विधायक ने निगम के फेल होने का ठप्पा लगा दिया है।

देखें वीडियो, क्या बोले विधायक सुशील रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *