नवरात्रि में एसे करें अष्टमी को कन्या पूजन, जानें इसके नियम और महत्व

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 16 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

आदि शक्ति मां दुर्गा की उपासना का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। नौ दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। लेकिन इसके साथ ही अष्टमी को कन्या पूजन का विशेष विधान है। माना जाता है कि जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें कन्या पूजन अवश्य करना चाहिए। इस बार नवरात्रि अष्टमी या दुर्गा अष्टमी 17 अक्टूबर को है।

कन्या पूजन के नियम और महत्व

देवीभागवत पुराण के अनुसार, नवरात्रि के अंत में अष्टमी या नवमी को कन्या पूजन जरूर करना चाहिए। खासकर उन लोगों को जो नौ दिन तक व्रत रखते हैं उन्हें निश्चित तौर पर कन्या पूजन करना चाहिए। मान्यता है कन्या पूजन करने से व्रत का पूरा पुण्य मिलता है।

10 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन श्रेष्ठ

कन्या पूजन के लिए 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं का पूजन श्रेष्ठ माना जाता है। कन्याओं की संख्या नौ होनी चाहिए जिससे कि आन देवी के नौ स्वरूपों के तौर पर उनकी पूजा कर सकें।

ऐसे करें कन्या पूजन की तैयारी

कन्या पूजन के दिन प्रातः स्नान कर विभिन्न प्रकार के पकवान (जैसे- हलवा, पूरी, खीर, चने आदि) तैयार कर लेना चाहिए। सभी कन्याओं को भोजन कराने से पहले मां दुर्गा का हवन करना चाहिए और उन्हें भोग लगाना चाहिए।

कन्याभोज करने से एक दिन पूर्व कन्याओं को आमंत्रित करें और फिर अष्टमी के दिन कन्या भोज का प्रसाद तैयार होने के बाद कन्याओं को भोजन के लिए बुलाएं। कन्या भोज के लिए पांच, नौ, 11 या 21 कन्याओं को बुलाएं कन्याओं की संख्या अपनी सुविधा के अनुसार (घटा या बढ़ा सकते हैं)। उनके पैर पखारने(धुलने) के बाद साफ आसन पर बिठाएं।

एसे कमाएं पुण्य

अब कन्याओं को विधिवत भोजन कराएं। भोजन कराने के बाद उनके माथे पर टीका लगाएं और उन्हें प्रणाम करें। कन्याओं को विदा करने से पहले उन्हें दक्षिणा में कुछ रुपए, कपड़े या अन्न का दान करें। बहुत से जगहों पर कन्याभोज में कन्याओं के साथ एक लड़के को भी लंगूर के रूप में भोजन कराने की परंपरा है। (साभार-HT)

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *