अमृतसर में गुस्साई भीड़ रेलवे केबिन में घुसी, गेटमैन को नीचे फेंका, पुलिस औऱ लोगों में झड़प, पथराव, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 20 Oct 2018

डेली संवाद, अमृतसर

दशहरा समारोह के दौरान अमृतसर में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने शिवाला फाटक के गेटमैन निर्मल सिंह की जमकर पिटाई की और उसे रेलवे के केबिन (एस-26-ई3) से नीचे फेंक दिया। इस दौरान गेटमैन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आज लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई। लोगों ने पथराव भी किया।

भीड़ का गुस्सा यहीं नहीं थमा और रेलवे क्रॉसिंग केबिन में भी जमकर तोड़-फोड़ की गई। वहीं दूसरी ओर ये बात भी सामने आई की दशहरे का आयोजन करने वाली कमेटी ने स्थानीय प्रशासन से मंजूरी ली थी, ऐसे में हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। कमेटी का कहना है कि उसने कार्यक्रम में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस को पत्र लिखा था और जवाब में सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने लिखा था कि पुलिस को इस आयोजन से आपत्ति नहीं है।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

इस दर्दनाक हादसे में 70 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, है कि पंजाब और हिंदुस्तान की सहानुभुति आज मरने वालों के परिवारों के साथ है। चंडीगढ़ फ्लैग आज आधा झुका रहेगा। इस मामले में जांच जरूरी है। इसलिए हम कमिश्नर के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट इंक्वायरी बैठा रहे हैं। जांच रिपोर्ट चार हफ्ते में मांगी गई है।

पटरी पर कैसे बिछी हैं लाशें, महिलाएं बच्चे कर रहे हैं विलाप…देखें VIDEO

https://youtu.be/P94J2IJ2H0Y

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *