डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने इजराइल के चार दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। अमृतसर ट्रेन हादसे के कारण उनका दौरा टाल गया था। वह 23 अक्टूबर को इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
दो सांड़ों की ‘फाइट’ में जालंधर की सीनियर डिप्टी मेयर का परिवार खौफजदा
अमरिंदर सिंह इजरायल यात्रा के दौरान राज्य के किसानों को परम्परागत फसलों के मुकाबले अन्य विकल्पों से बेहतर आमदनी सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान वह पंजाब और इजरायल के बीच जल संरक्षण, आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतरीन सिंचाई प्रणाली, पशुधन विकास, बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में समझौते भी करेंगे।
Punjab CM Capt. Amarinder Singh has decided to visit Israel & hold scheduled meetings there tomorrow. He was scheduled to visit Israel on evening of Oct 19 but the visit was cancelled in wake of #AmritsarTrainAccident. He is supposed to sign 3 Memoranda of Understanding in Israel pic.twitter.com/mZnI6jUIdr
— ANI (@ANI) October 21, 2018
गौरतलब है कि अमृतसर में दशहरे के दिन रावण दहन के दौरान ट्रेन के नीचे कटकर 59 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद हादसे में घायलों के लिए पुख्ता प्रबंध करने के चलते उन्होंने इजराइल का दौरा रद्द कर दिया था।
https://youtu.be/7UWmhw5mfAc
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…








