सेंट सोल्जर में ट्रेड्स इन टैक्सेशन लॉ विषय पर विशेष सेमिनार, देश में 5% से कम लोग करते हैं टैक्स भुगतान : राजेश कक्कड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 25 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज द्वारा ट्रेड्स इन टैक्सेशन लॉ विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सी.ऐ राजेश के. कक्कड़ (प्रेजिडेंट टैक्सेशन बार एसोसिएशन) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।

उनका स्वागत कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेश के. कक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि टैक्सेशन के लिए आमदनी और इसके टी.डी.एस, टी.सी.एस से भुगतान किया जा सकता है। कक्कड़ ने बताया कि भारत में आयकर भुगतान केवल 5% से कम आबादी है जो कुछ विकसित देशों से लगभग 50% पीछे है।

इस अवसर पर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से डॉ.टी.एस बग्गा, डॉ.कोमल मेहता, लॉ और कॉमर्स फैकल्टीज प्रो. मुनीश गुप्ता, प्रो. परमिंदर, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. क्रांति कुमार, प्रो. हेमंत पांडेय विशेष रूप से और सेंट सोल्जर को-एड कॉलेज डायरेक्टर श्रीमती वीना दादा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।

इसके अतिरिक्त प्रो.सिम्मी थिंद ने वोट ऑफ़ थैंक्स किया। प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा और कॉलेज डायरेक्टर डॉ.शर्मा ने कहा कि टैक्सेशन महत्वपूर्ण विषय है और इसके लिए कॉलेज द्वारा एक किताब तैयार कर जल्द रिलीज़ की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *