लुधियाना की साइकिल इंडस्ट्री को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 100 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 421 शब्द|📅 27 Oct 2018

लुधियाना में प्रस्तावित साइकिल वैली की 100 एकड़ जमीन पर बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब सरकार ने लुधियाना की साइकिल और लाईट इंजनियरिंग इंडस्ट्री को बड़ा प्रौत्साहन देने का फ़ैसला किया है। जिसके मद्देनजऱ सरकार द्वारा लुधियाना के गाँव धनांसू में बनने वाली हाई-टेक साइकिल वैली में अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए 100 एकड़ ज़मीन आरक्षित रखी गई है।

राज्य सरकार द्वारा पहले ही 380 एकड़ पंचायती ज़मीन पर पी.एस.आई.ई.सी. के ज़रिये हाई -टेक साइकिल वैली स्थापित करने संबंधी प्रोजैक्ट मंज़ूर कर लिया गया है। लुधियाना का औद्योगिक विकास मुख्य तौर पर साइकिल और छोटे पैमाने के निर्माण उद्योग पर निर्भर करता है।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

चाहे लुधियाना भारत के साइकिल उद्योग का रिवायती केंद्र है, फिर भी यहाँ पिछले कुछ सालों से स्थिर विकास दर देखने को मिली है। ऐसा अत्याधुनिक पार्क स्थापित करने के पीछे मुख्य मंतव्य हाई -टेक साइकिलों और इंजनियरिंग उत्पादों के लिए ऐसा माहौल पैदा करना है जो प्रौद्यौगिकी में विकास को गति दें और इस तरह लुधियाना के उद्योग को विश्व स्तर पर सार्थक और मुकाबले के योग्य बनाना है।

पी.एस.आई.ई.सी. ने मोबिलिटी सल्यूशन जैसे आटोमोबायल, आटो कम्पोनेंट्स, बाई-साईकल, बाई-साईकल पुर्जे, बिजली के साथ चलने वाले वाहन जैसे कि ई -बाईकस, ई -रिक्शा, लिथियम आइन बैटरियों आदि के निर्माण के लिए प्रमुख इकाई स्थापित करने और हाईटैक साइकिल वैली, जिला लुधियाना, गाँव धनांसू में सहायक /विक्रेता इकाईयों सहित औद्योगिक पार्क की स्थापना संबंधी प्रोजैक्ट कंपनी की चयन के लिए प्रस्ताव संबंधी आवेदन मांगें हैं।

इस पहलकदमी का उद्देश्य साइकिल और लाईट इंजनियरिंग इंडस्ट्री को प्रौत्साहन देना है

ग़ैर -विकसित ज़मीन का 100 एकड़ का यह टुकड़ा पारदर्शी, प्रतियोगिता और तकनीकी बोली प्रक्रिया के ज़रिये अंतर-राष्ट्रीय रसूख वाली अच्छी तरह स्थापित कंपनी को अलाट किया जायेगा। बड़ी प्रमुख इकाई का चयन योग्य और पारदर्शी ढंग के साथ यकीनी बनाने और बोलीकारों को समान मौके देने के लिए टीचाबद्ध मुल्यांकन प्रक्रिया रखी गई है जो सफल बोलीकार को प्रस्ताव में दी गई शर्तों के पूरी तरह पालन करने में सहायता करेगी।

चुनी हुई प्रोजैक्ट कंपनी अलाट की गई ज़मीन पर औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए पूरी तरह जि़म्मेदार होगी। इस प्रस्तावित प्रोजैक्ट में चुनी हुई कंपनी 50 एकड़ ज़मीन पर अपनी ख़ुद की प्रमुख इकाई लगाएगी। बाकी रहती 50 एकड़ ज़मीन पर कंपनी बड़े राष्ट्रीय और अंतर -राष्ट्रीय उत्पादकों का सहायक के तौर पर सहयोग लेगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *