Gold-Silver Price: चांदी की कीमत में 6000 रुपये की गिरावट, सोने के भी दाम गिरे, जाने आज के रेट्स

एमसीएक्स पर 5 मई को समाप्त होने वाली चांदी की कीमत में एक बार फिर भारी गिरावट देखी गई है। पिछले कारोबारी दिन 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,48,364 रुपये पर बंद हुई थी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Gold-Silver Price
Highlights
  • सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
  • चांदी के भाव में 6,000 रुपये की गिरावट
  • कीमती धातु अब अपने उच्चतम स्तर से सस्ती
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट आई है। गुरुवार को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में 6,000 की गिरावट दर्ज की गई है।

इस ताजा गिरावट के बाद, कीमती धातु अब अपने उच्चतम स्तर से 1.97 लाख प्रति किलोग्राम सस्ती मिल रही है। इसके अलावा, सोने की कीमतों में भी गिरावट आई है, जो अपने उच्चतम स्तर से 51,000 कम हो गई हैं।

Silver Price Crash
Silver Price Crash

चांदी की कीमत में गिरावट

एमसीएक्स (MCX) पर 5 मई को समाप्त होने वाली चांदी की कीमत में एक बार फिर भारी गिरावट देखी गई है। पिछले कारोबारी दिन 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,48,364 रुपये पर बंद हुई थी और गुरुवार को कारोबार शुरू होते ही गिरकर 2,42,220 रुपये हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गुरुवार को चांदी के साथ-साथ सोने की कीमत भी घट गई। एमसीएक्स पर 5 जून की समाप्ति तिथि के लिए सोने का भाव पिछले बंद भाव 1,52,657 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1,51,719 रुपये हो गया। इसका मतलब है कि 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम भाव में 938 रुपये की गिरावट आई।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *