बड़ा खुलासा: जालंधर की पाश कालोनी में रसूखदारों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनवा डाली 68 अवैध कोठियां, कार्रवाई के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 29 Oct 2018

ट्रस्ट की अरबों रुपये की जगह पर लोग फ्री में कब्जा जमाये हुए : कैलाश ठुकराल

डेली संवाद, जालंधर

कैलाश ठुकराल ने बताया कि उन्होंने 25-7-2018 को आरटीआई डालकर कारज साधक अफसर इम्प्रूमवमैंट ट्रस्ट जालन्धर से सूचना मांगी थी कि विकास स्कीम 143.56 एकड़ में प्रकाश नगर और कृष्ण नगर में ट्रस्ट की जगह पर किस-किस व्यक्ति ने नाजायज कब्जा किया हुआ है।

इसका जवाब न देने पर उन्होंने इसकी पहली अपील रिजनल डिप्टी डायरेक्टर से की। तिथि 26-10-18 को ट्रस्ट ने जो जानकारी दी उसमें उन्होंने प्रकाश नगर नजदीक माडल टाऊन की 68 प्रापर्टियों का ब्यौरा दिया, जिसमें लिखा कि केस हाईकोर्ट में लम्बित है। यह स्टेटस 2018 का है।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

हाईकोर्ट के केस नं. 10 सन 1982 और सीडब्ल्यूची नं. 1859/1980 देखने से पता चला कि यह केस पिछले 35-36 साल से लम्बित है, जिसकी ट्रस्ट दफ्तर की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही, इसमें माडल टाऊन के निकट पड़ते प्रकाश नगर गुरुनानक नगर के 68 लोगों ने मिलकर सरकार के खिलाफ केस दायर किया था।

यह जमीन ट्रस्ट ने अपनी 143.56 एकड़ स्कीम के लिए एक्वायर की थी। ट्रस्ट के रिकार्ड अनुसार यह नाजायज कब्जा है, जिन्होंने वहां अपनी कोठियां बना ली है। सरकार की तरफ से ट्रस्ट के किसी भी स्तर के कर्मचारी/अधिकारी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

VIDEO: बीच सड़क जालंधर के पूर्व महापौर का दंगल, पब्लिक बोली- ‘सुत्ते शेर नूं जगा दित्ता’

https://youtu.be/c3KpmKwZdNM

ठुकराल ने बताया कि ट्रस्ट की विभिन्न कालोनियों में 1798 प्रापटियों पर लोगों के नाजायज कब्जे हैं, जिनको खाली करवाने या इनको बेचने के लिए कभी कोई कार्रवाई पिछले तीन दशकों में नहीं की। यह स्टेटस 2006 से पहले का है।

ठुकराल का कहना है कि एक तरफ तो ट्रस्ट बैंक का कर्जदार है जोकि अपने खुद के दफ्तर को 100 करोड़ के करीब बेचने की तैयारी कर रही है जबकि ट्रस्ट की अरबों रुपये की जगह पर लोग फ्री में कब्जा जमाये हुए हैं। ठुकराल ने कहा कि वो इस संबंध में सरकार के उच्चाधिकारियों को मिलकर जानकारी देंगे और जांच करवाएंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *