‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 542 शब्द|📅 02 Nov 2018
  • मैकलोडगंज में गोलीबारी के बाद दूसरा पक्ष बुकी विवेक को मारने की ढूंढ रहा है

  • बुकी विवेक महाजन की हत्या करना चाहते थे गैंगस्टर

  • वेस्ट से लेकर नार्थ और सैंट्रल में करोड़ों का लगता है सट्टा, नेताओं का संरक्षण

डेली संवाद, जालंधर

हिमाचल के मैकलोडगंज में जुआ चल रहा था। जुए के साथ शराब और शबाब का भी दौर जमकर चला। शराब और शबाब इतनी चढ़ गई कि जुआरियों ने लेनदेन को लेकर गोली चला दी। इसमें दो लोग घायल हुए। यहीं से शुरू हुई जालंधर के बुकी विवेक महाजन उर्फ कूका की हत्या करने की प्लानिंग। दूसरे पक्ष ने महाजन की हत्या करने की खुली चुनौती दे रखी थी।

यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है, बल्कि जालंधर की गीता कालोनी में रहने वाले विवेक महाजन द्वारा जुआ खेलने से लेकर बुकी बनने और गैंगस्टरों के साथ शामिल होने की असली कहानी है। सूत्रों की मानें तो विवेक महाजन की हत्या हो जाती अगर गैंगस्टरों का फायर मिस न होता। ये जुआ की आड़ में दो गुटों के शूटआउट की कहानी है। जिनके आगे जालंधर पुलिस पूरी तरह से नतमस्तक है और इसे राजनीतिक संरक्षण बताया जा रहा है।

'शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर' LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

यह है मामला

रैनक बाजार के एसी मार्केट की पांचवीं मंजिल पर वीरवार तड़के फायरिंग हुई। इसमें अली मोहल्ला निवासी जिम ट्रैनर साहिल जख्मी हो गया। आरोप है इस गैंग ने जुआरियों से पैसा लूटा था, जिससे जुआरियों ने साहिल को गोली मारी। इस केस में पक्का बाग निवासी मंजीत सिंह बाबी, काला संघिया रोड गीता कालोनी निवासी विवेक महाजन उर्फ काकू, आदमपुर के दविंदर डीसी, नकोदर रोड निवासी केबल आपरेटर नरेश देवगन उर्फ शौंकी, सुभाना के अमित सुभाना, रस्ता मोहल्ला के काका और साहिल केला, कपूरथला के राकी और पाडा जुआ खेल रहे थे।

जिसे लूटने के लिए अली मोहल्ला के साहिल गिल उर्फ मासी, लल्ली, सांगा, बस्ती गुजां के नंदू, नितिन और तरुण पहुंचे थे। विवेक महाजन के दोस्तों का कहना है कि ये लोग विवक की हत्या करना चाहते थे, जिससे उसकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर दो बार फायरिंग भी की, लेकिन मिस हो गया। इस पर विवेक ने फायर कर दिया, जो गिल की टांग में लगी।

'शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर' LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

नेताओं के संरक्षण का हवाला देकर पुलिस कर रही है मौज

शहर में उभरते गैंगस्टर और बुकी को खुलेआम पुलिस संरक्षण दे रही है। जब कोई घटना होती है तो इसे राजनीतिक तूल देकर राजनीतिक संरक्षण का हवाला दिया जाता है। बस्तियात इलाके से लेकर सैंट्रल और नार्थ में खुलेआम जुआ और बुकीज का काम होता है, लेकिन पुलिस को कुछ नजर नहीं आ रहा है। शहर के चार बड़े बुकीज हर महीने लाखों रुपए पुलिस को देते हैं, ऐसा सोर्स बताते हैं।

बुकीज ने तो एक बड़े अखबार के रिपोर्टर को भी पीट डाला

शहर के एक बड़े अखबार के दो रिपोर्टर को एक बुकीज ने बीच सड़क पीटा। इस बुकीज ने पहले दो रिपोर्टरों को पीटा फिर माफी मांग कर समझौता कर लिया। हैरानी की बात तो यह रही है कि पुलिस ने ही पूरा समझौता करवाया। पुलिस बुकीज के साथ मिलकर समझौता करवा रही है, तो आप इसी से ही पुलिस और बुकीज के कनैक्शन का अंदाजा लगा सकते हैं।

जालंधर में शूट आउट, देखें LIVE

https://www.youtube.com/watch?v=HizCmF01aO4

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *