पंजाब में है दुनिया का सबसे लंबा पुलिस वाला, द ग्रेट खली भी हैं इसके आगे हाइट में छोटे, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 02 Nov 2018

डेली संवाद, अमृतसर

अब तक आपने देखा-सुना होगा कि लोग पुलिस को देख कर दूर भागते हैं, लेकिन पंजाब पुलिस के जगदीप सिंह की बात कुछ और ही है. इन्हें देख दूर नहीं भागते बल्कि सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़ते हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर जगदीप सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

आपको बता दें कि जगदीप दुनिया के सबसे लंबे पुलिस कर्मचारी हैं, जो अमृतसर से हैं. उनकी लंबाई 7 फीट छह इंच है। यह रेसलर ग्रेट खली से भी पांच इंच ज्यादा लंबे हैं. खली की लंबाई 7 फीट 1 इंच है. 35 वर्षीय जगदीप सिंह पिछले 18 वर्षों से पंजाब आर्म्ड पुलिस में बतौर हेडकांस्टेबल कार्यरत हैं।

पंजाब में है दुनिया का सबसे लंबा पुलिस वाला, द ग्रेट खली भी हैं इसके आगे हाइट में छोटे, पढ़ें

पुलिस के अलावा वो फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी मशहूर हैं. फिल्म ‘रंग दे बसंती’, ‘हेराफेरी’, ‘तीन थे भाई’ और ‘वेलकम न्यूयॉर्क’ में काम कर चुके हैं। जगदीप सिंह कहते हैं कि उन्हें लंबाई की वजह से अलग पहचान मिली. लंबी हाइट से मुझे कई फायदे और नुकसान भी हैं. जैसे कि मेरे साइज के रेडीमेड कपड़े व जूते भी मार्केट में नहीं मिलते. मुझे विदेश से कपड़े व जूते मंगवाने पड़ते हैं।

#MeToo : पंजाब सरकार के इस अफसर ने महिला मुलाजिम का यौन शोषण किया, दफ्तर बंद कर महिलाएं प्रदर्शन पर उतरी

जगदीप की लम्बाई के साथ-साथ उनके जूते का नंबर भी औरों से अलग है. उन्हें 19 नंबर का जूता लगता है जिसे उन्हें विदेश से मंगवाना पड़ता है. वहीं, उनका वजन 190 किलो है।

मालूम हो कि सबसे लंबे पुलिस कर्मी के रूप में हरियाणा के सात फुट चार इंच लंबे राजेश मशहूर थे, लेकिन पंजाब पुलिस से जुड़ने के बाद यह रिकॉर्ड जगदीप के नाम आ गया. उनकी लंबाई 7 फीट छह इंच है। (साभार-AAJTAK)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *