यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में लगवाएंगे भगवान श्रीराम की 108 मीटर ऊंची प्रतिमा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज़ पर अयोध्या में 108 मीटर ऊंची ब्रॉन्ज़ की भगवान राम की मूर्ति लगवाएंगे। भगवान राम का राजा का स्वरूप मूर्ति में दिखाया जाएगा। इसमें भी वे कंधे पर धनुष लिए होंगे।

भगवान राम की मूर्ति भी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार ही बनाएंगे। सूत्रों के मुताबिक़ मूर्ति भगवान राम की मूर्ति का एक मॉडल राम सुतार ने सीएम योगी को दिखाया है जिसे उन्होंने मंज़ूरी दे दी है। योगी चाहते हैं कि भगवान राम की मूर्ति पर एक कॅनपी भी लगाई जाए।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

भगवान श्रीराम की मूर्ति को अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर की तरफ मुंह करके लगाने का प्रस्ताव था। लेकिन अब ज्योतिषियों की सलाह पर मूर्ति का मुंह पूर्व-उत्तर रखा जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु के हिसाब से पूर्व और उत्तर की दिशा को ईशान कोण यानी ईश्वर का कोना कहा गया है। कहते हैं कि इस स्थान पर ईश्वर का वास होता है।

जहां तक भगवान श्रीराम और हनुमान जी की मूर्ति का सवाल है, ये मूर्तियां बनकर लगभग तैयार हैं। इसे दिवाली और प्रयागराज कुंभ के कारण अयोध्या आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए दर्शनीय बनाने की तैयारी है। भगवान श्रीराम और हनुमान जी की मूर्तियां स्वयं अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने उपलब्ध कराई हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *