कर्नाटक में कांग्रेस-JDS की चुनावी दिवाली, उपचुनाव की 5 में से 4 सीटें जीती, BJP को बड़ा झटका

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 465 शब्द|📅 06 Nov 2018

नई दिल्ली। कर्नाटक में 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. यहां सत्ताधारी गठबंधन कांग्रेस-जेडीएस ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है. बेल्लारी और जामखंडी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वहीं मांड्या लोकसभा और रामनगर में जेडीएस ने जीत दर्ज की है।

बेल्लारी, शिमोगा और मांड्या लोकसभा सीट पर नतीजे आए हैं. इनमें से बेल्लारी, शिमोगा सीट बीजेपी के कब्जे में थी. जबकि मांड्या सीट जेडीएस के पास थी. मंगलवार को आए उपचुनाव नतीजे में बीएस येदियुरप्पा बेटे बीवाई राघवेंद्र येदियुरप्पा शिमोगा सीट से जीत हासिल कर सके हैं।

जेडीएस उम्मीदवार एलआर सीवराम्मे गौड़ा ने जीत हासिल की

बेल्लारी लोकसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता श्रीरामल्लू सांसद थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद हुए उपचुनाव में पार्टी ने उनकी बहन शांता को प्रत्याशी बनाया था उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार वीएस उग्रप्पा ने करारी मात दी है. मांड्या लोकसभा से जेडीएस उम्मीदवार एलआर सीवराम्मे गौड़ा ने जीत हासिल की है।

रामनगर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी ने जेडीएस उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की है. अनिता कुमारस्वामी को1 लाख 25 हजार 43 वोट मिले हैं. ये सीट कुमारस्वामी के इस्तीफे के चलते खाली हुई थी।

आनंद न्यामागौड़ा को 97 हजार 17 वोट मिले

जामखंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस आनंद न्यामागौड़ा ने जीत हासिल की है. आनंद न्यामागौड़ा को 97 हजार 17 वोट मिले हैं. ये सीट सिद्दू भीमप्पा न्यामगौड़ कांग्रेस विधायक निधन हो जाने के चलते रिक्त हुई थी।

बेल्लारी लोकसभा सीट से कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा को 5 लाख 54 हजार 139 वोट मिले हैं. मांड्या लोकसभा सीट से जेडीएस के शिवराम गौड़ा को 5 लाख 53 हजार 374 वोट मिले हैं. वहीं, शिमोगा लोकसभा सीट से बीजेपी बीवाई राघवेंद्र बीजेपी को 52हजार 148 वोटों से जीत मिली है।

इन पांचों सीटों पर शनिवार को 67 फीसदी वोटिंग हुई थी

कर्नाटक के उपचुनाव में इन पांचों सीटों पर शनिवार को 67 फीसदी वोटिंग हुई थी. 31 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें बीजेपी के पांच, कांग्रेस के तीन, जेडीएस के दो और 21 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और बीजेपी के लिए उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी जेडीएस उम्मीदवार के तौर पर रामनगर सीट से चुनाव लड़ रही हैं. जबकि शिमोगा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र येदियुरप्पा बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

बता दें, कर्नाटक की इन पांचों सीटों पर कुल 54.5 लाख वोटर हैं, जिनमें 27.2 लाख पुरुष और 27.3 लाख महिलाएं हैं. इनमें से करीब 36.5 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *