लड़कियों के कपड़े उतरवाने के मामले में फाजिल्का स्कूल की प्रमुख और अध्यापिका निलंबित, होंगे चार्जशीट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 497 शब्द|📅 06 Nov 2018

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा मामले में कोई ढील न बरतने के हुक्म

डेली संवाद, चंडीगढ़

स्कूल के शौचालय में सैनेटरी पैड मिलने के बाद लड़कियों के कथित कपड़े उतरवाने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की हिदायतों पर फाजिल्का जिले के सरकारी गर्लज़ स्कूल, कुंडल की प्रिंसीपल और एक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है। यह हुक्म सोमवार की रात को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जारी किये गए। इस रिपोर्ट में स्कूल अध्यापकों की घोर कोताही, लापरवाही और संवेदनहीनता सामने आई है।

मुख्यमंत्री ने इस मामले में कोई ढील न बरतने की सख़्त हिदायतें जारी करते हुए कहा कि छात्राओं के मान-सम्मान के साथ किसी तरह के खिलवाड़ को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा और अधिक अधिकारों के लिए उपयुक्त माहौल मुहैया करवाने के लिए सरकार की वचनबद्धता को भी दोहराया है।

लड़कियों की शिक्षा और अधिक अधिकारों के लिए सरकार वचनबद्ध

शुक्रवार को कुछ छात्राओं और उनके माँ बाप की तरफ से कपड़े उतरवाने के लगाए दोष के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी जांच करने के हुक्म दिए थे। मुख्यमंत्री ने शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार को सोमवार तक जांच मुकम्मल करने और ज़रूरत अनुसार अगली कार्यवाही करने की हिदायत की थी।

छात्राओं की तरफ से स्कूल में अध्यापकों द्वारा उनके कपड़े उतरवाने संबंधी रोते हुए शिकायत करने की वीडियो सामने आने से यह मामला कैप्टन अमरिन्दर सिंह के ध्यान में लाया गया। स्कूल के शौचालय में सैनेटरी पैड मिलने के बाद अध्यापकों ने लड़कियों में से कौन सी लडक़ी ने पैड पहना, ढूँढने की कोशिश की।

आठवीं कक्षा की सीनियर छात्राओं से कपड़े उतरवाकर तलाशी ली

जांच रिपोर्ट मुताबिक स्कूल प्रिंसीपल कुलदीप कौर और अध्यापिका ज्योति की हिदायतों पर उनकी पूरी जानकारी में छात्राओं की दो बार तलाशी ली गई। अबोहर की एस.डी.एम. के दफ़्तर में सोमवार को कुलदीप कौर और ज्योति के बयान दर्ज किये गए जिस मुताबिक पहली बार तो लड़कियों के कपड़ों की तलाशी ली गई और उसके बाद दोनों ने आठवीं कक्षा की सीनियर छात्राओं से कपड़े उतरवाकर तलाशी ली।

जांच कमेटी के सदस्यों जि़ला शिक्षा अधिकारी फाजिल्का कुलवंत सिंह, अबोहर के एस.एच.ओ. सदर अंग्रेज सिंह और फाजिल्का के जि़ला बाल सुरक्षा अधिकारी ऋतु ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पहली बार मिड -डे -मील की रसोई में तलाशी ली गई और इस समूची प्रक्रिया के दौरान कुलदीप कौर बाहर खड़ी रही।

रिपोर्ट के मुताबिक चाहे किसी तरह के शारीरिक/सैक्स हमलों का इरादा नजऱ नहीं

कमेटी ने एकमत होते हुए सहमति व्यक्त की कि स्कूल स्टाफ ने औरतों के मान -सम्मान के प्रति घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता वाला व्यवहार अपनाया। रिपोर्ट के मुताबिक चाहे किसी तरह के शारीरिक/सैक्स हमलों का इरादा नजऱ नहीं आता परन्तु अध्यापकों की लापरवाही और असावधानी सामने आती है।

फाजिल्का के जि़ला शिक्षा अधिकारी मुताबिक कुलदीप कौर और ज्योति के खि़लाफ़ कंडक्ट रूल्ज के रूल 8 अधीन चार्जशीट जारी की जायेगी जिनको पहले ही निरस्त किया जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *