पंजाब के CM ने की केंद्रीय मंत्री सुषमा से अपील, कहा- श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खोलने के लिए पाक से करें बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब तक रास्ता खोलने का मुद्दा पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाने के लिए विदेश मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है।

सुषमा स्वराज को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि करतारपुर साहिब सिखों के लिए उच्च पूजनीय पवित्र धार्मिक स्थान है क्योंकि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा यहां गुज़ारा है।

गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान की ओर पश्चिम की तरफ तकरीबन 4 किलोमीटर दूर इस गुरूद्वारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से करतारपुर साहिब तक रास्ते को खोलने का मुद्दा पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाने के लिए बार -बार भारत सरकार को विनती की है।

श्री गुरु नानक देव जी के नवंबर, 2019 में मनाए जा रहे 550वें प्रकाश पर्व का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने विदेश मामलों की मंत्री को बताया कि पंजाब विधानसभा ने 27 अगस्त, 2018 को आम सहमति के साथ एक प्रस्तावपास करके डेरा बाबा नानक से करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) के लिए बिना रोक-टोक वाला रास्ता खोलने की मांग की थी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी 20 अगस्त, 2018 को सुषमा स्वराज को अर्ध -सरकारी पत्र लिखकर यह मुद्दा पड़ोसी देश के साथ उठाने की विनती की थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *