चंडीगढ़ में IAS औऱ PCS अफसरों की नियुक्ति को लेकर पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने PM मोदी को लिखा खत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ में प्रशासकीय पदों के लिए पंजाब और हरियाणा में स्थिति ज्यों का त्यों बनाई रखने को यकीनी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरिन्दर मोदी को पत्र लिखा है।

प्रधानमंत्री के निजी दख़ल की मांग करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वह केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को यू.टी में सिविल पदों को भरने के लिए पंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 के अनुपात को बनाये रखने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाए।

अमरिन्दर सिंह ने कहा है कि इस वर्ष पहली अक्तूबर को लिखे उनके पत्र के समर्थन की वजह से केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ पुलिस के डी.एस.पीज़ के पदों का दिल्ली, अंडेमान, निकोबार आईलैंडज़ पुलिस सर्विस (डी ए एन आईपीएस) में विलय करने संबंधी 25 सितम्बर, 2018 के नोटिफिकेशन पर अस्थायी तौर पर रोक लगाने पर सहमति जताई थी।

चंडीगढ़ प्रशासन में 14 आई.ए.एस अफ़सर तैनात हैं

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस समय चंडीगढ़ प्रशासन में 14 आई.ए.एस अफ़सर तैनात हैं और इनमें से सिर्फ तीन पंजाब से और दो हरियाणा से सम्बन्धित हैं जबकि बाकी अधिकारी यू.टी काडर के हैं। इस तरह चंडीगढ़ में 7 आई.पी.एस अधिकारी तैनात हैं इनमें से सिर्फ 1-1 अधिकारी पंजाब और हरियाणा से सम्बन्धित है।

जबकि बाकी 5 अधिकारी यू.टी काडर के हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन में अधिकारियों को लगाने के लिए 60:40 के अनुपात को बरकरार नहीं रखा जा रहा। उन्होंने कहा कि यही स्थिति अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों के सम्बन्ध में है जिनमें अध्यापक, डाक्टर और अन्य सिवल अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन में पदों को भरने के लिए पंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 को बनाई रखने की ज़रूरत को सही माना था परन्तु पिछले कुछ सालों के दौरान इसमें असंतुलन पैदा हुआ है जिसको ठीक करने की ज़रूरत है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री मोदी को यह भी कहा कि वह चंडीगढ़ प्रशासन को सलाह देें कि वह पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की भूमिका और जि़म्मेदारी को ह्रास न लगाएं जो कि पहले ही निर्धारित अनुपात और पदों के अनुसार प्रदान की गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *