बड़ा खुलासा: प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में लड़कियों का सौदा, करवाते थे गंदा काम, मानव तस्कर गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाकर झारखंड की बेटियों के सौदे का आरोपी रोहित मुनी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सिमडेगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहित मुनी को बिहार के बांका से गिरफ्तार किया है। सिमडेगा व गुमला के अलग-अलग थानों में दर्ज कांड में झारखंड पुलिस को रोहित मुनी की तलाश थी।

रोहित मुनी अपनी पत्नी प्रभा मुनी के साथ मिलकर दिल्ली के पंजाबी बाग में प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था। प्रभा मुनी को सितंबर महीने में दिल्ली एटीएस ने गिरफ्तार किया था। प्रभा मुनी को बाद में सिमडेगा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, वर्तमान में वह सिमडेगा मंडल कारा में बंद है। रोहित मुनी को गिरफ्तार किए जाने के बाद झारखंड पुलिस उसे रांची ला रही है। रांची के बाद उसे सिमडेगा ले जाया जाएगा।

रोहित मुनी व उसकी पत्नी प्रभा मुनी झारखंड की लड़कियों को झांसा देने के लिए सोशल साइट का भी इस्तेमाल करते थे। दिसंबर महीने में दिल्ली में कामगारों के मेले की आड़ में ये झारखंड की आदिवासी लड़कियों का सौदा करते थे।

राज्य पुलिस की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं, पुलिस अफसरों के साथ अपनी तस्वीरें डालकर रोहित मुनी अपनी हाईप्रोफाइल लिंक का झांसा देता था। रोहित मुनी खुद को वोटर्स पार्टी नाम के राजनीतिक दल का प्रदेश अध्यक्ष भी बताता है।

आरोपियों द्वारा बच्ची को बेचे जाने की जानकारी

साल 2012 में कामडारा की दस साल की बच्ची को रोहित मुनी, प्रभा मुनी, गीता, प्रवीण कुमार सिंह व बाबा वामदेव ने गायब कर दिया था। गुमला में दर्ज एफआईआर में जिक्र है कि उनकी बच्ची को कस्तूरबा आवासीय स्कूल कामडारा में एडमिशन की बात कह आरोपित ले गए थे। एक हफ्ते बाद परिजन स्कूल पहुंचे तो पता चला वहां बच्ची का एडमिशन ही नहीं हुआ है। बाद में एनजीओ की मदद से बच्ची को दिल्ली में मुक्त कराया गया था। मुक्त होने के बाद आरोपियों द्वारा बच्ची को बेचे जाने की जानकारी मिली।

25 सितंबर को झारखंड की 16 नाबालिग लड़कियों को दिल्ली से रेस्क्यू करा रांची लाया गया था। गोड्डा की 14 वर्षीय एक नाबालिग ने रांची लाए जाने के बाद रोहित मुनी पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

नाबालिग के मुताबिक, रोहित मुनी उसके साथ दुष्कर्म करता था, जबकि उनकी पत्नी प्रभा व बेटी उसे प्रताड़ित किया करते थे। बाद में रिम्स में इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *