अकाली दल अमृतसर के जिला प्रधान पर बाइक सवार युवकों ने दागी गोलियां, फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के जिला प्रधान जसवंत सिंह चीमा पर देर शाम बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने जालंधर बाइपास, दाना मंडी के निकट जान लेवा हमला किया।

बदमाशों ने पहले बेसबाल के डंडे से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और बाद में उनपर गोली चलाई। भाग्यवश गोली कार के पिछले दरवाजे पर लगी। चीमा ने कार भगा कर अपनी जान बचाई।

चीमा अपने दोस्त गुरदेव सिंह के साथ इनोवा कार में गांव भट्टियां से सेखेवाल स्थित अपने घर की तरफ जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी दाना मंडी के निकट हाइवे के ओवर ब्रिज पर पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल पर आए 2 बदमाशों ने हमला कर दिया।

चीमा ने बताया कि हमलावरों ने सिर पर परने बांधे हुए थे और मुंह पर कपड़ा बांध कर अपनी पहचान छुपाई हुई थी। उनकी कार की रफ्तार 30 से 40 के मध्य थी। वह आराम से गाड़ी चला रहा था।

हमलावरों ने अपना मोटरसाइकिल बिलकुल कार के साथ लगा कर पहले बेस के डंडे से कार का शीशा तोड़ दिया और फिर मोटरसाइकिल के पीछे बदमाशों ने असला निकाल कर गोली चला दी।

जो पिछले दरवाजे के ठीक नीचे लगी। गोली चलती देखकर उन्होंने कार भगा कर अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *