नशे में धुत लड़की ने पंजाबी बाग में तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, महिला की मौत, बच्ची की हालत नाजुक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बीती रात भीषण हादसा हुआ, जिसमें शराब पीकर कार चला रही एक लड़की ने अपनी कार से 3 गाड़ियों को जोरदार मारी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसकी बेटी की एक आंख बुरी तरह घायल है। चेहरे और सिर में कई गंभीर चोटें हैं।

पुलिस के मुताबिक, बीती रात करीब 12 बजे उन्हें पीसीआर कॉल मिली थी कि पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा हो गया है. पुलिस जब मौके पर पहुचीं तो 2 एस क्रॉस गाड़ियां और एक महिंद्रा कुण्टो आपस में भिड़ी मिली।

पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा

शिकायतकर्ता सुधीर सरदाना ने बताया कि वो एक कारोबारी हैं और दिल्ली के आदर्श नगर में रहते हैं,वो अपने भाई विमल सरदाना के साथ और दोनों के परिवार एक साथ छतरपुर मंदिर से वापस लौट रहे थे और अपने घर जा रहे थे, तभी पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पास एक यूपी नंबर एस क्रोस कार जो काफी तेज रफ्तार थी।

वो डिवाइडर पर टक्कर मारते हुए सड़क के दूसरी तरफ चल रही उनकी कार में जा भिड़ी और फिर एस क्रॉस कार में जा भिड़ी. हादसे में महिंद्रा कुण्टो कार में सवार विमल सरदाना की 38 साल की पत्नी पूनम सरदाना की मौत हो गयी, जबकि उनकी बेटी 13 की चेतन्या बुरी तरह घायल हो गयी।

चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद कार चला रही आरोपी लड़की को कार से नीचे उतारा गया. लड़की के साथ कार में 2 लड़के और एक एयर लड़की थी. आरोपी लड़की शराब के नशे में इतना धुत थी कि वो कहने लगी कि उसने शराब पी रखी है, लेकिन कार वो नहीं चला रही है। पुलिस ने मौके से आरोपी लड़की को पकड़ लिया और उसकी मेडिकल जांच कराई, जिससे पता चला है कि उसने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी।

पुलिस ने लड़की के खिलाफ आईपीसी 304 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लड़की 22 साल की शिवानी मालिक ग़ाज़ियाबाद के मोहन नगर की रहने वाली है और वो एक सैलून में काम करती है, वो अपनी दोस्त दामिनी के साथ कनॉट प्लेस में शराब पीने के बाद गुरुग्राम के एक क्लब के जा रही थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *