डेली संवाद, चंडीगढ़
शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक चंडीगढ़ में पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के नेतृत्व में शुरू हुई है। इसमें सीनियर नेताओं के इलावा शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान गोबिन्द सिंह लोंगोवाल, स्त्री अकाली दल की प्रधान बीबी जागीर कौर और राज्य सभा सदस्य बलविंद्र सिंह भूंदड उपस्थिति हैं।
बैठक शुरू होते ही विवाद हुआ, जिसके चलते पार्टी ने सर्व सहमत से टकसाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और डा. रतन सिंह अजनाला को अकाली दल से बाहर निकाल दिया है।
पार्टी में हो रही बगावत को रोकने के लिए कोर कमेटी द्वारा बैठक में अहम फैसले लिए जा रहे हैं। टकसाली नेताओं की बगावत खास कर रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के इस्तीफे के बाद कोर कमेटी की यह पहली मीटिंग है।
बगावत को खत्म करने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और डा. रतन सिंह अजनाला को अकाली दल से बाहर निकाल दिया है।
पार्टी के प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने इसकी पुष्टि की है। बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों ने ब्रह्मपुरा और अजनाला को पार्टी से बाहर निकालने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूर कर दिया गया। गौर है कि खडूर साहिब से सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सेवा सिंह सेखवां और रतन सिंह अजनाला ने सुखबीर व बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ बगावत छेड़ रखी थी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…










