भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. इसका नाम ‘वचन पत्र’ दिया गया है. खास बात यह है कि मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने का भी वादा कर दिया है. इसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी पारा गर्म हो गया है।
कांग्रेस के घोषणापत्र में लिखा गया है, ‘शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखाएं लगाने पर प्रतिबंध लगाएंगे. शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को शाखाओं में छूट संबंधी आदेश निरस्त करेंगे.’ इस वादे के बाद बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस RSS के नाम पर सिर्फ अल्पसंख्यकों और अन्य लोगों के बीच संघ का दुष्प्रचार करती है. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल वहां जाते हैं जहां देश विरोधी नारे लगते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…










