काम का प्रैशर नहीं झेल सका डिप्टी सीएमओ, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मची सनसनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 12 Nov 2018

धनंजय सिंह
डेली संवाद, गोण्डा/लखनऊ

काम के दबाव से परेशान होकर गोंडा के डिप्टी सीएमओ डॉ गयासुल हसन ने सोमवार सुबह अपने आवास में अमरूद के पेड़ से फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। डिप्टी सीएमओ द्वारा आत्महत्या की खबर से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

डिप्टी सीएमओ की पत्नी ने काम के दबाव की पुष्टि करते हुए सीएमओ को जिम्मेदार ठहराया है। डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने बताया कि घटना जानकारी में है और इसकी गहनता से जांच होगी। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए कहा कि परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

नगर कोतवाली के आवास विकास कालोनी में रहने वाले डिप्टी सीएमओ डॉ गयासुल हसन का शव आवास में ही लगे अमरूद के पेड़ से लटकता पाया गया। बताया जाता है भोर में ही उन्होंने खुदकुशी कर ली और परिवार के अन्य लोग जागे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना पाकर एसपी, एएसपी समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

हालांकि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार काम का दबाव ही सामने आया है। बताया जाता है सीएमओ अपना चार्ज देकर अवकाश पर चल रहे हैं। एडी ने बताया कि अभी कुछ कहा नही जा सकता है जांच होगी। परिवार के मुताबिक वे अक्सर काम के दबाव का जिक्र किया करते थे।

मृतक डिप्टी सीएमओ ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। डॉ हसन अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ के गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से डॉ हसन के पास सीएमओ का चार्ज था। केवल एक दिन के लिए सीएमओ गोंडा ने चार्ज लिया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *