खटैक: नवजोत सिद्धू फिर एक्शन में, करप्शन के आरोप में दो अफसरों को किया सस्पैंड, कहा- भ्रष्टाचारियों को छोड़ेंगे नहीं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 12 Nov 2018
  • हाऊसिंग फॉर ऑल और स्वच्छ भारत के फंडों के दुरुपयोग का मामला

  • नगर कौंसिल नाभा का प्रधान, कार्य साधक अफ़सर और क्लर्क मुअत्तल

डेली संवाद, चंडीगढ़

स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने दो अफसरों को सस्पैंड करते हुए नाभा नगर कौंसिल के प्रधान को भी सस्पैंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग में किसी भी तरह के करप्शन बरदाश्त नहीं किया जाएगा।

हाऊसिंग फॉर ऑल और स्वच्छ भारत के फंडों के दुरुपयोग के मामले में स्थानीय निकाय विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर कौंसिल नाभा के प्रधान रजनीश कुमार, कार्य साधक अफ़सर सुखदीप सिंह कम्बोज़ और क्लर्क हरजिन्दरपाल को तुरंत प्रभाव से मुअत्तल किया गया।

भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे

सिद्धू ने कहा कि नगर कौंसिल नाभा के पास गरीब परिवारों के मकान बनाने के लिए हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम के अंतर्गत आए फंड और स्वच्छ भारत के अंतर्गत आए फंडों का उक्त अधिकारियों ने ठेकेदारों को मिलीभुगत से गलत भुगतान कर दिया। उ

न्होंने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर था और इन फंडों के दुरुपयोग के मामले में विभाग के प्रमुख सचिवए  वेनू प्रसाद द्वारा नगर कौंसिल नाभा के प्रधान, कार्य साधक अफ़सर और क्लर्क का पक्ष सुनने के लिए उनको निजी सुनवाई के लिए बुलाया गया और सुनवाई के उपरांत तीनों को मुअत्तल करने के आदेश दिए गए।

ठेकेदार 10 दिनों के अंदर फंड वापस जमा करवाएं

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आदेश दिए गए हैं कि ठेकेदार 10 दिनों के अंदर फंड वापस जमा करवाएं। गरीबों के लिए आया पैसा गरीबों के लिए ही खर्चा जायेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा इस संबंधी स्पष्ट हिदायतें हैं कि भ्रष्टाचार के ऐसे किसी मामले को सहन नहीं किया जायेगा।

लापरवाही का उदाहरण देते हुए सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राजीव आवास योजना के अंतर्गत 70 करोड़ रुपए आए थे, जो वित्त विभाग की तरफ से रिलीज नहीं किये गए। फंड रिलीज न किये जाने के कारण केंद्र सरकार को प्रयोग सर्टीफिकेट (यू.सी.) नहीं दे सके जिस कारण केंद्र सरकार ने फंड वापस मंगवा लिए थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *