LIVE: राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाथ देशद्रोहियों के साथ : सन्नी शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस पार्टी को कड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। उन्होंने कहा जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश को जो घोषणा पत्र दिया है, उसमें देशद्रोहियों का पूर्णता समर्थन किया है।

उन्होंने 124 A जैसी धारा को हटाने की बात इस घोषणा पत्र में की है। इससे कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम के बारे में पता चलता है। जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने देश के खिलाफ नारे लगाने वालों को लोक सभा में टिकट दी जिसके बारे में देश जानता है मगर इससे दो कदम आगे निकलते हो गई।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने आज पंजाब सरकार शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा की हिंदी की पुस्तिका के कवर पेज पर बाघा बॉर्डर की तस्वीर प्रकाशित की, जिसमें भारत का हिस्सा कम और पाकिस्तान का मुख्य द्वार दिखाया गया है। जिसकी भारतीय जनता युवा मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करती है।

कांग्रेस सरकार पूर्णता पाकिस्तान प्रेम में डूबी हुई उनका मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जिस प्रकार पाकिस्तान के समर्थन में बयान देते हैं उससे यह साबित होता है कि कांग्रेस का हाथ पूर्णता देशद्रोहियों के साथ है। पंजाब बोर्ड में ऐसी कवर फोटो को छापना और बच्चों को ऐसा दिखाना देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कांग्रेस पार्टी करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार तुरंत इस फोटो को हटा कर पंजाब की जनता से माफी मांगे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *