ये है अनोखा कंडोम, 2 लोगों की सहमति के बाद ही खुल पाएगा पैकेट, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। एक कंपनी ने नया कन्सेन्ट (सहमति) कंडोम पेश किया है. इस कंडोम की खासियत ये है कि इसके पैकेट को खोलने के लिए दो लोगों की सहमति की जरूरत है. पैकेट को खोलने के लिए एक ही वक्त में चार प्वाइंट पर प्रेस करना होता है।

कंडोम के पैकेट के चार कोनों पर खोलने के लिए प्वाइंट बनाए गए हैं. यानी दो लोग, अगर दोनों हाथों से इसे एक साथ खोलेंगे, तभी इसका पैकेट खुलेगा। इस कंडोम को बनाने के पीछे आइडिया दिया गया है कि यह सहमति का वातावरण तैयार करता है और फैसले में बराबर भागीदारी मांगता है.

कंडोम को अर्जेंटीना की एक कंपनी Tulipán ने तैयार किया है. इसके पैकेट पर लिखा है- ‘अगर ये हां नहीं है, ये ना है.’ इसी साल इस प्रॉडक्ट को औपचारिक तौर से लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, फिलहाल फ्री सैंपल के रूप में कंडोम को बार में कपल को दिया जा रहा है. कंडोम को प्रमोट करने वाली एजेंसी के अधिकारी ने कहा है कि कंपनी ने हमेशा सुरक्षित सुख की बात की है. लेकिन इस बार हमने सेक्शुअल रिलेशनशिप की चर्चा करते हुए इस पर ध्यान दिया है कि सुख तभी संभव है जब दोनों बराबर सहमति दें।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *