इस महिला को तलाक के बदले में मिले 2500 अरब रुपये, पढ़िए अब तक सबसे महंगे तलाक के बारे में

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। ऐमजॉन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजॉस और उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजॉस तलाक पर आपसी सेटलमेंट के लिए रजामंद हो गए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद अगले 90 दिनों में ये दोनों शख्स आधिकारिक रूप से अलग हो जाएंगे।

मैकेंजी से अलग होने के एवज में जेफ को करीब 2,500 अरब रुपये अपनी पूर्व पत्नी को देने पड़े। इसके साथ ही मैकेंजी दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला बन गई हैं। मैकेंजी ने कहा कि वह जेफ और उनके हिस्से का 25 फीसदी ऐमजॉन स्टॉक अपने पास रखेंगी, जो कंपनी में 4 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। हालांकि उन्होंने साथ ही साफ किया कि उनके शेयर पर वोटिंग कंट्रोल जेफ का ही होगा। बता दें कि बेजॉस दंपत्ती ने इस साल जनवरी में अपने 25 साल के रिश्ते को समाप्त करने की घोषणा की थी।

90 के दशक में हुई थी दोनों की शादी

दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ (55) और मैकेंजी (48) ने 90 के दशक के शुरुआत में शादी की थी। दोनों न्यू यॉर्क स्थित एक हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में काम करते थे। शादी के बाद जेफ ने ऐमजॉन की नींव रखी। दोनों के चार बच्चे हैं। जेफ बेजॉस को दुनियाभर में मैनेजमेंट गुरु के तौर पर जाना जाता है और कंपनी का नेतृत्व अब जेफ ही करेंगे।

वोटिंग कंट्रोल रहेगा बरकरार

अपनी पत्नी मैकेंजी बेजॉस के साथ हुए तलाक की सहमति के तहत Amazon.com Inc के सीईओ जेफ बेजॉस के पास कंपनी में उनके 143 बिलियन डॉलर स्टेक के लिए वोटिंग कंट्रोल बरकरार रहेगा। वहीं मैकेंजी के पास इन शेयरों का 25 प्रतिशत हिस्सा होगा। दुनिया के सबसे अमीर कपल ने जनवरी में एक ट्विटर पर एक संयुक्त बयान में अपने तलाक का ऐलान किया था। इससे लोगों में चिंता का माहौल था कि जेफ बेजॉस के पास ऐमजॉन में वोटिंग पावर कम हो जाएगी या फिर मैकेंजी को बड़े पद छोड़ने पड़ेंगे।

मैकेंजी ने कुछ यूं कही अपनी बात

मैकेंजी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘मैं वॉशिंगटन पोस्, ब्लू ऑरिजिन और 5 फीसदी अपने ऐमजॉन का स्टॉक एवं वोटिंग कंट्रोल छोड़कर खुश हूं। मैं ऐसा जेफ को इन अविश्वनीय कंपनियों को सही तरीके से चलाने और उनका समर्थन करने के लिए कर रही हूं। मैं खुद के प्लान को लेकर भी रोमांचित हूं। मैं अपने अतीत के लिए कृतज्ञ हूं और भविष्य को लेकर आशान्वित हूं।’

कंपनी की पॉलिसी के चलते नाम न छापने पर ऐमजॉन के लाखों डॉलर के शेयर्स रखने वाली एक कंपनी के निवेशक ने कहा, ‘नए ऐलान के बाद मुद्दा उम्मीद से कहीं कम परेशानी के साथ खत्म हो गई है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *