अली-बजरंगबली विवाद पर CM योगी ने चुनाव आयोग से कहा- दोबारा नहीं बोलूंगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अली-बजरंगबली विवाद पर अपना जबाव चुनाव आयोग को सौंप दिया है. अपने जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह भविष्य में ऐसा बयान नहीं देंगे. यूपी सीएम ने चुनाव आयोग को भेजे जवाब में कहा कि वह भविष्य में ऐसा बयान देने से परहेज करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 अप्रैल को मेरठ में एक चुनावी सभा में कहा था कि अगर अगर कांग्रेस-बीएसपी-एसपी को ‘अली’ पर विश्वास है तो उन्हें भी बजरंगबली पर विश्वास है. योगी आदित्यनाथ ने निर्वाचन आयोग से कहा कि अली-बजरंगबली वाले बयान पर उनकी मंशा गलत नहीं थी।

सीएम ने कहा कि आयोग के आपत्ति और नोटिस के बाद वह आयोग को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में पूरा ध्यान रखेंगे. अब निर्वाचन आयोग तय करेगा कि वो योगी के इस जवाब से सन्तुष्ट है या नहीं. सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था और कांग्रेस, एसपी और बीएसपी ने उनके इस बयान की आलोचना की थी।

मायावती-अखिलेश की रैली से शुरू हुआ मामला

लोकसभा चुनाव 2019 में अली-बजरंगबली विवाद की एंट्री मेरठ में 10 अप्रैल से जरूर हुई, लेकिन इस विवाद का बैकग्राउंड यूपी के देवबंद में 7 अप्रैल को मायावती-अखिलेश और अजित सिंह की रैली से जुड़ा है. इस रैली में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मुस्लिम मतदाताओं को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी हालत में आपको अपना वोट बंटने नहीं देना है. मायावती ने कहा कि कांग्रेस इस हालत में नहीं है कि वो बीजेपी को चुनौती दे सके, जबकि महागठबंधन बीजेपी को जोरदार टक्कर देने की हालत में है, इसलिए मुसलमानों को अपना वोट बिखरने नहीं देना चाहिए.

मायावती के इस अपील की जवाब में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में रैली में कहा कि महागठबंधन के नेता मुस्लिम वोटरों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए बाकी लोगों को सोचना चाहिए कि उन्हें किसके लिए वोट करना है.

मेरठ में योगी ने कहा था कि वेस्ट यूपी में मुस्लिम-दलितों का वोट आसानी से ट्रांसफर नहीं होगा. सीएम ने कहा कि बीजेपी को इससे फायदा होगा और पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *