पैट्रोल से महंगा दूध: एक लीटर दूध की कीमत 180 रुपए, इतनी महंगाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जनता की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं. महंगाई की वजह से सब्जियों, पेट्रोल, डीजल आदि की ऊंची कीमत को लेकर जनता पहले से ही हलकान थी, अब वहां दूध के दाम बहुत ज्यादा बढ़ जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

कराची डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने अचानक दूध के दाम में 23 रुपये लीटर तक बढ़त कर दी है और अब दाम 120 रुपये लीटर तक पहुंच चुका है. खुदरा बाजार में दूध 100 से 180 रुपये लीटर तक बिक रहा है. गौरतलब है कि पाकिस्तानी रुपये का वैल्यू भारतीय रुपये के मुकाबले करीब आधा ही है।

महंगाई से पहले से ही त्रस्त पाकिस्तान की जनता इससे काफी गुस्से में है. पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, एसोसिएशन ने कहा कि सरकार से उसने पहले कई बार अनुरोध किया था कि दाम बढ़ाया जाए, लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसे खुद यह निर्णय लेना पड़ा. एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने कहा कि वे इस मामले में किसी दखल के लिए अधिकारियों से मिले थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. चारे का दाम कई गुना बढ़ चुका है और ईंधन की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं।

प्रशासन ने दूध के दाम 94 रुपये प्रति लीटर तय किया है

दूसरी तरफ, प्रशासन ने एसोसिएशन के इस कदम को गलत बताया है और महंगा दूध बेचने वाले खुदरा विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने दूध के दाम 94 रुपये प्रति लीटर तय किया है. इसके बावजूद खुदरा विक्रेता 100 से 180 रुपये लीटर तक के रेट में दूध बेच रहे हैं. प्रशासन ने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नर्स से कहा गया है कि वे महंगे दामों पर दूध बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त एक्शन लें. एक दुकानदार को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया है।

गौरतलब है कि आर्थिक रूप से खस्ताहाल होते जा रहे पाकिस्तान की बदहाली बढ़ती जा रही है. पाकिस्तान में महंगाई पिछले पांच साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. मार्च महीने में महंगाई 9.4 फीसदी तक पहुंच गई. महंगाई बढ़ने, रुपये में गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाकर 10.75 फीसदी कर दी है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *