RSS प्रमुख मोहन भागवत व CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शामली। श्रीलंका में बम धमाकों के चार दिन बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्‍मद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत की हत्या और शामली सहित कई जिलों के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मेरठ जोन के सभी जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

मंगलवार को सभी रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शामली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विक्रांत सरोहा के नाम रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र 20 अप्रैल को रेलवे कार्यालय शामली पहुंचा था। पत्र पढ़ने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ थाना शामली आरपीएफ व जीआरपी को भी इसकी जानकारी दी गई। जैश-ए-मुहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजे गए पत्र में लिखा है कि-वह अपने जेहरेदारों की मौत का बदला जरूर लेंगे।

पत्र में 13 मई को शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, गजरौला, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली, दिल्ली, पानीपत, रोहतक समेत कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 16 मई को इलाहाबाद के संगम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या के राम मंदिर, गाजियाबाद के हनुमान मंदिर, दिल्ली के प्रमुख मंदिर और बस अड्डे को बम से उड़ाने की बात कही गई है। पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख को बहुत जल्द मार देंगे..खुदा हाफिज।

शामली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को भेजा गया है

यह धमकी भरा पत्र डाक से शामली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद शामली रेलवे स्टेशन पर चेकिंग शुरू की गई है। यह पत्र जैश-ए-मुहम्‍मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजा गया था।

पत्र में लिखा गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को बहुत जल्द मार देंगे। खुदा हाफिज। 20 अप्रैल को मिले इस धमकी भरे पत्र के बाद से रेलवे पुलिस अधिकारी मामले को दबाए हुए बैठे थे।

एसपी शामली अजय कुमार ने बताया यह मामला आज सामने आया है। उन्होंने खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया है। यह किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन तमाम बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। शामली रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी प्रांजल कुमार बोहरा ने बताया कि इस मामले में जीआरपी पुलिस के साथ चेकिंग की जा रही है। ट्रेनों में भी चेकिंग की जा रही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *